गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रामपुर टेपरा कम्पोजिट विद्यालय का बच्चों से खाना बनवाते हुए वीडियो आया सामने| स्कूल में बच्चों से खाना बनाने का वीडियो सामने आया| इस संबंध में ग्रामीण कई बार विरोध जता चुके हैं|
इंचार्ज प्रधानाचार्य व रसोइया विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से बनवाते है मिड डे मील | ....डेढ़ से दो घन्टों तक खाना बनवाने वाले बच्चे कक्षा से रहते है दूर| ग्रमीणों ने पहले भी किया था विरोध|
ग्रमीणों का कहना है कि प्रधानाचार्य गजाधर सिंह अपनी मनमानी करता है.. यही नहीं भोजन निधि का भी दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रमीणों ने बताया कि प्रधानाचार्य सादे चेक पर ही प्रधान से दस्तखत करवा कर अपने पास रखता है और मेन्यू चार्ट के अनुसार बच्चों को भोजन भी नहीं दिया जाता| इंचार्ज प्रधानाचार्य विद्यालय स्टाफ को भी आए दिन धमकाते रहते हैं।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव