गोंडा: समाज कल्याण कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने किसान सम्मान दिवस पर 34 उन्नतिशील किसानों को किया संम्मानित| इस दौरान कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने दिया बड़ा बयान|
रमापति शास्त्री ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश में किसी की औकात नहीं है किसी प्रकार से बात करने की| योगी जी के नेतृत्व में चल रहा सारा व्यवस्था...योगी का आगे बढ़ता जाएगा यह कारवां कोई रोक नहीं पायेगा| अगर किसी को चुनाव लड़ना है तो लड़े तमाम राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं|
वही मच से कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दुनिया में चाहे अडानी हो या अंबानी हो.....चाहे देश-विदेशों राजा महाराजा, ब्रिटेन की महारानी हो सभी को आना पड़ता है किसान के शरण में| शास्त्री ने कहा कि,''जब तक किसान का उत्थान नहीं होता तब तक देश का नही होगा उत्थान
रमापति शास्त्री ने कहा कि,'' दुनिया में चाहे अडानी हो या अंबानी हो चाहे देश विदेशों राजा महाराजा ब्रिटेन की महारानी हो सभी को सभी को किसान के शरण मे आना पड़ता है| जब तक किसान का उत्थान नहीं होता तब तक देश का उत्थान नही होगा|
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को चैलेंज करने वाले बयान पर रमापति शास्त्री ने पलटवार करते हुए कहा कि ,''जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी' उनकी भावना जैसी है वैसी ही देखते हैं | अब उत्तर प्रदेश में किसी की औकात नहीं है किसी प्रकार से बात करने की योगी जी के नेतृत्व में सारा व्यवस्था चल रहा है और आगे बढ़ता जाएगा यह कारवां | कोई रोक नहीं पायेगा, अगर किसी को चुनाव लड़ना है तो लड़े तमाम राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव