गोंडा: भाजपा कामगार राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक का विवादित बयान| भाजपा कामगार राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया पागल|
पत्रकारों से बात करते हुए सर्वेश पाठक ने कहा,''जिस मंदिर में मत्था टेका अब उसी मंदिर को तोड़वा रहा है| जो भगवान के खिलाफ काम करे वो निशाचर होता है..अब उसका विनाश तो निश्चित है ही|
सर्वेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पागल और निशाचर हैं| उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस मंदिर में मत्था टेका था अब उसी मंदिर को गिरवा रहे हैं वो निशाचर हैं| अब उसका विनाश तो निश्चित है.. जिसका विनाश आता है वह भगवान के साथ छेड़छाड़ करता है
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी किया जुबानी हमला| वैक्सीन पर भ्रम फैलाने के बयान पर बोले महासचिव| सर्वेश पाठक ने कहा,'कहा कि वो अपने चाचा और टोपी वालों के लिए है परेशान| योगी- मोदी की आंधी चल रही है इसीलिए फैला रहे हैं भ्रम| सर्वेश पाठक जिले के एकदिवसीय दौरे पर गोण्डा पहुंचे|
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव