गोंडा: अपने रामलीला तो बहुत देखी होगी किन्तु गोंडा जिले के करनैलगंज की रामलीला अनोखी राम लीला हैं जहां हत्यारे को सारेआम फांसी पर लटकाया गया जी...हां चौंकिए नहीं, युवक को प्रतीकात्मक फांसी रामलीला कमेटी के जज द्वारा दिए गए आदेश पर हुई है। ऐतिहासिक रामलीला मंचन में कलाकारों द्वारा यह जीवंत चित्रण किया जाता है। रामलीला की तरफ से पुलिस व अदालत की भी व्यवस्था की गई।
रामलीला की अदालत के तरफ से पारित आदेश के अनुपालन में एक अपराधी व्यक्ति को फांसी के फंदे में झुलाने की लीला का मंचन किया गया। जिसे देखने व श्रवण करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। फांसी की लीला के मंचन में दिखाया गया कि काबुल का एक व्यापारी अपना व्यापार करने आया था। उसके साथ उसका बेटा भी था, जो व्यापार कार्य मे हाथ बंटा रहा था।
राम लीला मंचन के दौरान एक अपराधिक व्यक्ति उसका समान व नकदी लूटने लगा। व्यापारी के लड़के के विरोध करने पर वह उसकी हत्या करके फरार हो गया। व्यापारी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने अपराधी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
जहां न्यायालय ने उसे मौत की सजा सुना दी। जिस पर पुलिस व प्रशासन के सामने रामलीला मैदान में अपराधी को फांसी के फंदे में लटका दिया गया। हालांकि इस मंचन का रामलीला से कोई नाता नही है फिर भी दर्शको के मनोरंजन के लिए विगत कई वर्षी से इसका मंचन होता है जिसको देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटती हैं।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव