मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कल गोंडा दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव... जिले की 2 विधानसभा में करेंगे बड़ी जनसभाएं

गोण्डा: खबर गोंडा से है। जहां कल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोंडा जिले के 2 विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर जिले की सात विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील करेंगे। सबसे…

कल गोंडा दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव... जिले की 2 विधानसभा में करेंगे बड़ी जनसभाएं
कल गोंडा दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव... जिले की 2 विधानसभा में करेंगे बड़ी जनसभाएं — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोण्डा: खबर गोंडा से है। जहां कल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोंडा जिले के 2 विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर जिले की सात विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील करेंगे। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल एक दिवसीय चुनावी दौरे पर गोंडा जिले की सदर विधानसभा में सपा प्रत्याशी सूरज सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने दोपहर 1:00 बजे पराग डेयरी के सामने बने मैदान में पहुंचेंगे। 



जहां जनसभ?? को संबोधित करेंगे। उसके बाद जिले की कर्नलगंज विधानसभा 2:00 बजे पहुंचेंगे जहां पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गोंडा जिले की 7 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होना है ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है।



 कल दोपहर 1:00 बजे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से गोंडा सदर पहुंचेंगे जहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद  2:30 बजे अखिलेश यादव प्राइवेट हेलीकॉप्टर से कर्नलगंज विधानसभा के रामलीला मैदान पहुंचेंगे जहां पर प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव के कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की देखरेख में जनसभा स्थल व हेलीपैड पर तैयारियों को अंतिम रूप दी जा रही है।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।