गोंडा: खबर गोंडा से हैं जहां आज तीन दलित बहनों पर एसिड अटैक किया गया था|इस हमले में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलसी गई थी। वारदात की जानकारी मिलते ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री पंडित सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये के नकद सहायता भी उपलब्ध कराई और उन्हे हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
वहीं महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। वारदात की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री पंडित सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। पंडित ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये के नकद सहायता भी उपलब्ध कराई और उन्हे हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
भाजपा सरकार पर हमलावर पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने कहा कि बेटियों पर तेजाब फेंकने का घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह से प्रदेश मे महिलाओं के अपराध बढ़े हैं वह सिर्फ सरकार की नाकामी को दर्शाता है। अगर पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर कर पीड़ित परिवार को मदद करेगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव