गोंडा: गोंडा कोरोना अपडेट: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| गोंडा जिले में आज COVID-19 के 2 और नए मरीज पाए गए| इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 306 पहुंच गई है। जिले में कोरोना से अब तक 9 की मौत हो चुकी है|
आज आई रिपोर्ट में जिले में 02 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमें से 01 मरीज नगर क्षेत्र इंदिरा नगर गोंडा गिर्द तथा 01 मरीज वजीरगंज ब्लॉक का रहने वाला है। दोनों मरीजों की जांच जिला अस्पताल में ट्रूनोट मशीन से हुई थी।गोंडा जिलाधिकारी डॉ.नितिन बंसल ने पुष्टि की है|
गोंडा जिले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 306 हो गई है। जिसमें से 9 लोगों की मौत हुई है। 229 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 68 हैं।