मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

गोंडा: खोड़ारे इलाके में हुई व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आलाकत्ल समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना खोड़ारे क्षेत्रांतर्गत व्यक्ति की हत्याकांड का खुलासा| घटना में शामिल 2 अभियुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार। दिनांक 02/03.06.2021 को थाना खोडारे क्षेत्र के अन्तर्…

गोंडा: खोड़ारे इलाके में हुई व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आलाकत्ल समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
गोंडा: खोड़ारे इलाके में हुई व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आलाकत्ल समेत 2 आरोपी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना खोड़ारे क्षेत्रांतर्गत व्यक्ति की हत्याकांड का खुलासा| घटना में शामिल 2 अभियुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार। दिनांक 02/03.06.2021 को थाना खोडारे क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम अहिरौली निवासी मो0 हद्दीस की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक की पत्नी सलीमुन्निशा द्वारा शक के आधार पर थाना खोड़ारे में 03 व्यक्तियों- 01.रोहित पुत्र बुधई, 02. बाबूलाल पुत्र बुधई निगण सीतारामपुर ग्रन्ट लोनियनडीह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा, 03. मदनलाल उर्फ मादे पुत्र सकळू नि0 फरेन्द्र बुजुर्ग थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 



इस सनसनीखेज घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे को घटना का सफल अनावरण कर दोषी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिए थे तथा स्वाट सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया था। 



पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे द्वारा हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियक्तों 01. मोहित चौहान उर्फ महेन्द्र कुमार चौहान, 02. सुनील कुमार यादव पत्र रामचन्दर को गिरफ्तार किया है।



 कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त मोहित चौहान ने बताया कि मृतक हद्दीस ने उसके बाबा से पूर्व में सम्पत्ति का बैनामा करा लिया था मोहित के पिता को भी मृतक व उसके परिजनो ने वर्ष 2015 में काफी मारा-पीटा था जिसमें मोहित के पिता को काफी चोटो आयी थी सम्पत्ति बैनामा कराने व मारपीट की रंजिश के कारण ही मोहित ने अपने साथी अभियुक्त के साथ मिलकर मृतक हद्दीस की हत्या की है। अभियुक्त मोहित चौहान की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त आलाकत्ल ( नाजायज चाकू ) भी बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।