गोंडा न्यूज़ : स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पावर क्षमता वृद्धि हेतु 10 एम ०वीoएo पावर परिवर्तक के स्थापना का कार्य किया जायेगा
By tvlnews
February 23, 2025
क्षमता वृद्धि हेतु चल रहा कार्य कल इन क्षेत्रों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
करनैलगंज / गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र करनैलगंज की ग्रामीण पावर क्षमता वृद्धि हेतु 10 एम ०वीoएo पावर परिवर्तक के स्थापना का कार्य किया जायेगा।
जिसके चलते कल 24 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक उपकेंद्र के समस्त 11 के वी पोषक कटरा 1 ,2,परसपुर जरवल एवं कस्तूरी की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विद्युत आपूर्ति तय समय से पहले और बाद में भी की जा सकती है कृपया विद्युत लाईनों से दूरी बनाए रखें |
