Time:
Login Register

गोंडा न्यूज़ : मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जुटा प्रशासन

By tvlnews February 1, 2025
गोंडा न्यूज़ :  मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जुटा प्रशासन


योगी आदित्यनाथ रविवार को गोंडा आ रहे हैं। वह वजीरगंज के पार्वती आरगा के रामसर साइट पर आयोजित हो रहे विश्व आर्द्र भूमि दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


मुख्यमंत्री सुबह 10ः25 बजे पार्वती आरगा साइट पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे और सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे‌।


स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह खुद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्वती आरगा रामसर साइट पर डटे हैं।


डीएम नेहा शर्मा और एसपी विनीत जायसवाल के साथ आईजी अमित पाठक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं।


प्रति वर्ष आर्द्रभूमि के संरक्षण व लोगों में जागरूकता लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।


इस बार इसकी मेजबानी गोंडा स्थित पार्वती-अरगा को मिली है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस इस बार पार्वती आरगा को रामसर साइट पर आयोजित होगा


You May Also Like