मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोवा में चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका: मंत्री माइकल लोबों ने दिया इस्तीफा, बोले- BJP में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं

पणजी: गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक एवं प्रदेश के मंत्री माइकल लोबो ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है| लोबो के कांग्रेस का हाथ…

गोवा में चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका: मंत्री माइकल लोबों ने दिया इस्तीफा, बोले- BJP में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं
गोवा में चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका: मंत्री माइकल लोबों ने दिया इस्तीफा, बोले- BJP में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं | फ़ोटो: TVL News

पणजी: गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक एवं प्रदेश के मंत्री माइकल लोबो ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है| लोबो के कांग्रेस का हाथ थामने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आज मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं विधायक पद से भी इस्तीफा दूंगा, देखेंगे आगे क्या कदम उठाना है। मैं अन्य राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि कलंगुट निर्वाचन क्षेत्र के लोग मेरे इस फैसले का सम्मान करेंगे और मुझे फिर से मौका देंगे



इस्तीफे के बाद माइकल लोबो ने कहा कि,''मैंने गोवा कैबिनेट और विधायक दोनों से इस्तीफा दे दिया है। हम तय करेंगे कि किस पार्टी से लड़ना है या स्वतंत्र लड़ना है। BJP में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं है। मनोहर पर्रिकर का जो मार्गदर्शन था वो अब पार्टी में आगे नहीं जा रहा है, उनके समर्थकों को दरकिनार कर दिया है|



उन्होंने कहा, ''मैं अपने साथ हो रहे व्यवहार से परेशान था। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अंदेखी होती है। मैंने अपनी आंखों से देखा है, कानों से सुना है। पार्टी इतनी बड़ी हो गई है कि उसे अब जमीनी कार्यकर्ताओं के योगदान का कद्र नहीं है। कई लोग मेरे पास शिकायत करने आए थे। पार्टी में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं हो सकती है।”लोबो ने कहा, “मैं यह लंबे समय से कह रहा हूं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। लेकिन मुझे लगा कि हमें दरकिनार कर दिया गया है।"



लोबो से पहले बीजेपी के दो विधायकों अलीना सलदान्हा और कार्लोस अल्मेडा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सलदान्हा आप में शामिल हो गए। उन्हें उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया है। वहीं, अल्मेडा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि रविवार को गोवा विधायक प्रसाद गांवकर ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।