मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोवा में राहुल गांधी का बड़ा वादा: कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू करेंगे 'न्याय स्कीम', गरीब परिवारों को मिलेगे हर महीने 6000 रु

Rahul Gandhi in Goa: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गोवा विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए शुक्रवार शाम को सैंकलिम (Sanquelim) में वर्चुअल रैली ‘निर्धर’ को संबोधित किया| कांग्रेस के पूर्…

गोवा में राहुल गांधी का बड़ा वादा: कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू करेंगे 'न्याय स्कीम', गरीब परिवारों को मिलेगे हर महीने 6000 रु
गोवा में राहुल गांधी का बड़ा वादा: कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू करेंगे 'न्याय स्कीम', गरीब परिवारों को मिलेगे हर महीने 6000 रु | फ़ोटो: TVL News

Rahul Gandhi in Goa: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गोवा विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए शुक्रवार शाम को सैंकलिम (Sanquelim) में वर्चुअल रैली ‘निर्धर’ को संबोधित किया| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा में कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘न्याय योजना’ (Nyay Scheme) लागू करने का वादा किया| इसके अलावा रोजगार को लेकर भी कई बड़े वादे किए| रैली शुरू करने से पहले राहुल सैंकलिम के श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की| राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी| कहा कि,'गोवा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी| लड़ाई सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच है, वोट बर्बाद न करें| राहुल गांधी की इस वर्चुअल रैली से हजारों लोग जुड़े|



संकेलिम में  सभा को सम्‍बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ";हम गोवा के लोगों के लिए 'न्याय स्कीम' लाएंगे। हम हर महीने 6,000 रुपए गोवा के सबसे गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में डालेंगे। 72,000 रुपए साल के आपके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा "हमारा पूरा ध्यान रोज़गार पैदा करने पर होगा। हम जानते हैं कि रोज़गार किस प्रकार से पैदा किया जाता है। कांग्रेस पार्टी इसे समझती है। हमने किया भी है। हम एक बार फिर आपको करके दिखा देंगे|




इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में मोरमुगाओ में घर घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान श्री गांधी के साथ मोरमुगाओ उम्मीदवार संकल्प अमोकर भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने एक घर में जाकर लोगों से मुलाकात की | भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी की



राहुल गांधी ने पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ भी बातचीत की। राहुल गांधी ने डोना पाउला में पार्टी उम्मीदवारों से बातचीत की| जहां पार्टी के उम्मीदवारों ने भी उनकी मौजूदगी में पार्टी के प्रति वफादार रहने का संकल्प लिया। कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव के बाद दलबदल नहीं करने की कसम खाई है। 



कांग्रेस उम्मीदवार संकल्प अमोनकर ने कहा, 'हमने मंदिर, मस्जिद और चर्च के सामने वादा किया है। आज हम अपने बॉस राहुल जी के सामने शपथ ले रहे हैं।' 2017 में, कांग्रेस ने गोवा में 40 में से 17 सीटें जीतीं, लेकिन बीजेपी ने 13 सीटें जीतकर सत्ता काबिज की। दो साल बाद, कांग्रेस के विपक्ष के नेता बाबू कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के 15 विधायक भाजपा में चले गए, जिन्हें भाजपा ने उपमुख्यमंत्री बनाया था। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी पहले उम्मीदवारों से दलबदल विरोधी हलफनामे पर हस्ताक्षर करवाए हैं। 




गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। बता दें कि,''साल 2017 के चुनावों में, कांग्रेस 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना सकी, क्योंकि 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने कुछ निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।