Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

गाजियाबाद: अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों पर गिरा श्मशान घाट का लेंटर, 23 की मौत, मलबे से 38 लोगों को निकाला गया

  • by: news desk
  • 03 January, 2021
गाजियाबाद: अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों पर गिरा श्मशान घाट का लेंटर, 23 की मौत, मलबे से 38 लोगों को निकाला गया

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है| दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है| श्मशान घाट की छत गिरने से कई लोग चपेट में आ गए हैं| हादसे में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है| जबकि 38 से ज्यादा लोग लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।



मुरादनगर में स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक वृद्ध की व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे| बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया| इसमें कई लोग मलबे में दब गए| इस हादसे में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है|



मुरादनगर की घटना पर मेरठ की डिविजनल कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने बताया,''मुरादनगर में शेड गिरने से इसमें फंसे 38 लोगों को निकाला गया है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी लोगों का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है। जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी|




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। ज़िलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद मौके पर हैं और राहत कार्य कर रहे हैं। घटना दुखद है मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है|




रक्षा मंत्री,राजनाथ सिंह ने कहा कि,'ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिर जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु के समाचार से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन