लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा: लिफ़्ट में कुत्ते के साथ 'घुसी' महिला...कुत्ते ने 'बच्चे' को काट लिया, दर्द से तड़पता रहा मासूम लेकिन नहीं पसीजा मालकिन का दिल; देखें Video
गाजियाबाद:ग़ाज़ियाबाद में लिफ़्ट में महिला के साथ जा रहे कुत्ते ने बच्चे को काटा| मामला राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स काउंटी सुसाइटी का है| माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया|…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा: लिफ़्ट में कुत्ते के साथ 'घुसी' महिला...कुत्ते ने 'बच्चे' को काट लिया, दर्द से तड़पता रहा मासूम लेकिन नहीं पसीजा मालकिन का दिल; देखें Video | फ़ोटो: TVL News
गाजियाबाद:ग़ाज़ियाबाद में लिफ़्ट में महिला के साथ जा रहे कुत्ते ने बच्चे को काटा| मामला राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स काउंटी सुसाइटी का है| माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया| यह मामला 5 सितम्बर का है।
गाजियाबाद की एक सोसाइटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में एक महिला अपने कुत्ते के साथ नीचे उतर रही है। लिफ्ट में मौजूद बच्चे को उसके कुत्ते ने काट लिया। लेकिन महिला कुछ भी नहीं कर रही है और बड़े आराम से लिफ्ट नीचे जाने पर निकलकर चली जाती है। वीडियो सामने आने के बाद महिला के खिलाफ थाना नादग्राम में एफआईआर भी दर्ज की गई।
सिटी-2 की सीओ ने बताया,''5 सितम्बर को राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी की लिफ्ट में एक कुत्ते द्वारा अपने महिला मालिक की मौजूदगी में बच्चे को काट लेने के वायरल वीडियो के सम्बन्ध में बच्चे के पिता की तहरीर पर थाना नंदग्राम पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं"
सीओ आलोक दुबे ने कहा,''कल 5 सितंबर की शाम को राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी की लिफ्ट का वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक कूत्ते द्वारा उसकी मालकिन की मौजूदगी में एक बच्चे को काटा गया। मामले में बच्चे के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।