Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

अखिलेश यादव ने भी लगाया बिहार चुनाव में धांधली का आरोप, बोले- BJP ने महागठबंधन को बेईमानी से हराया

  • by: news desk
  • 14 November, 2020
अखिलेश यादव ने भी लगाया बिहार चुनाव में धांधली का आरोप, बोले- BJP ने महागठबंधन को बेईमानी से हराया

इटावा:राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बिहार चुनाव में धांधली का आरोप लगाया| अखिलेश यादव ने चुनाव धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि,''इतना बड़ा धोखा लोकतंत्र में किसी के साथ नहीं हुआ होगा जितना बड़ा धोखा भाजपा ने वहां के लोगों के साथ किया है और महागठबंधन को बेईमानी से हराया है|





इटावा में बिहार चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि,''महागठबंधन को जनता ने समर्थन दिया। पूरा समर्थन जनता का उनके साथ था। सीटें भी लगभग जीत गए थे। इतना बड़ा धोखा लोकतंत्र में किसी के साथ नहीं हुआ होगा जितना बड़ा धोखा भाजपा ने वहां के लोगों के साथ किया है और महागठबंधन को बेईमानी से हराया है|





वही इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव धांधली का आरोप लगाते हुए कहा था कि,''NDA को कुल वोट मिला- 157,00728.... महागठबंधन को कुल मिला- 156,88458|  कुल वोट का अंतर- 12270



 राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि,''मात्र 12270 वोट के अंतर से प्रशासन ने एनडीए को 15 सीट ज़्यादा जीता दी। इस आँकड़े पर विश्वास करने के लिए कम मार्जिन से हारने वाली 15 सीटें और भाजपा आयोग के आँकड़े देख लीजिए।




तेजस्वी यादव ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा था कि जनता ने अपना फ़ैसला महागठबंधन के पक्ष में दिया और चुनाव आयोग ने अपना नतीजा एनडीए के पक्ष में सुनाया। राजद नेता ने कहा,मैं नतमस्तक होकर बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूँ।जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में आया है। चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में आया है। ये लोग छल कपट के जरिए सरकार का गठन कर रहे हैं।



राजद नेता ने कहा, मेरी सीट पर तीन बजे तक मतगणना प्रक्रिया पूरी हो गई थी, लेकिन नतीजों का सर्टिफिकेट आधी रात को दिया गया। उन्होंने कहा, काउंटिंग से एक दिन पहले रात में एक गाड़ी निकली। इस गाड़ी में बैलेट पेपर ले जाया जा रहा था, जबकि चुनाव आयोग का नियम है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होती है, लेकिन इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती को बाद में किया गया।



तेजस्वी ने यह भी कहा, 'देश का युवा, किसान, मजदूर आक्रोश में हैं। इस चुनाव में एक तरफ वरिष्ठ नेताओं की टोली थी, जिसमें सीएम समेत कई लोग शामिल थे। लेकिन ये लोग मिलकर भी 31 साल के युवा को रोकने में सफल नहीं हो पाए। राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनने से कोई रोक नहीं पाया।'



राजद नेता ने कहा, बिहार चुनाव में मिले जनमत को लेकर पार्टी धन्यवाद यात्रा निकालेगी। हम कहना चाहते हैं कि जिनके पास सरकार है, उनकी बस चार दिन की चांदनी है। अगर जनवरी तक राज्य के लोगों को रोजगार और अन्य समस्याओं का हल नहीं निकलता है तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। हम लोग बिहार की जनता के लिए संघर्ष करेंगे।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन