इटावा न्यूज़ : पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर पति ने कर ली आत्महत्या
By tvlnews
April 20, 2025
इटावा जिले में एक पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि पत्नी की बिहार में जब से सरकारी टीचर की नौकरी लगी. तब से वह पति को प्रताड़ित करने लगी थी. जिसके चलते पति ने अपनी जान दे दी.
इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवक कह रहा है कि जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा तब तक मैं इस दुनिया में नहीं रहूंगा. कोई लड़कों के लिए कानून होता तो शायद मैं यह गलत कदम नहीं उठाता.
मैं अपनी पत्नी और ससुरालियों से हो रहे मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया. इसलिए यह कदम उठा रहा हूं. पापा मम्मी मुझे माफ कर देना.
