Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

एटा में 30 वर्षीय महिला की सिर काटकर हत्या: नहर में उतरता मिला धड़, ASP ने कहा- सिर कटी अवस्था में अज्ञात महिला का शव मिला, मामले की गहराई से जांच...

  • by: news desk
  • 28 November, 2021
एटा में 30 वर्षीय महिला की सिर काटकर हत्या: नहर में उतरता मिला धड़, ASP ने कहा-  सिर कटी अवस्था में अज्ञात महिला का शव मिला, मामले की गहराई से जांच...

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में सिर काटकर 30 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की सुबह गांव बोर्राकलां के पास नहर में मिला। सूचना पर एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इससे दस दिन पहले इसी बंबा में एक महिला का शव मिला था, उसकी पहचान भी नहीं हुई।



बताया जा रहा है ,''बोर्राकलां निवासी एक व्यक्ति नहर के पास पहुंचा तो उसे पानी में एक महिला का सिरविहीन शव उतराता दिखा। जानकारी पर ग्राम प्रधान शंकरपाल सहित तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी के साथ ही एएसपी धनंजय कुशवाह, सीओ इमरान नारिस खान और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।



एटा पुलिस ने बताया कि,''दिनांक  27.11.21 को थाना अवागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोर्राकलां के पास बम्बा में एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव पुराना नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रात को ही महिला की हत्या की गई है। महिला के शरीर पर अन्य कोई चोट का निशान नहीं है।



एटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया,'' अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोर्राकलां के पास सिर कटी अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच गहराई से कर रही है| अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला का सिर कटा हुआ है। रात की ही घटना प्रतीत हो रही है।



एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का सिर नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसका शव नग्न अवस्था में पानी में उतराता मिला है। हालांकि दुष्कर्म की आशंका नहीं लग रही। मामले की जांच की जा रही है। 



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन