नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में शीजान खान के परिवार ने चुप्पी तोड़ी। शीजान के वकील समेत उनकी मां और बहनों ने आज सोमवार प्रेस कांफ्रेस कर दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा की मां वनिता शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया और कहा कि "कभी भी तुनिषा को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया गया|
शीजान खान की बहनों (फलक और शफाज) और उनके वकील ने वनिता शर्मा के उस दावों को खारिज कर दिया जिसमे उन्होंने कहा था शीजान, तुनिषा को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था, उसे (तुनिषा को) हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था| जिसके चलते उसने अपनी इच्छाओं के खिलाफ 'हिजाब' पहनना शुरू कर दिया था।
उन्होंने बताया कि तुनिषा की 'हिजाब' पहने हुए वायरल फोटो वास्तव में उनके शो "अली बाबा: दास्तान-ए-कबुला" की शूटिंग से थी, जिसे वर्तमान में वसई में शूट किया जा रहा है, जहां वह (तुनिषा) दिसंबर में मृत पाई गई थीं|
तुनिषा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, "व्हाट्सएप में ऐसी कोई चीज नहीं निकल के आई जिससे लगे कि तुनिषा और शीज़ान के बीच मतभेद थे। वो दोनों लाइफ में मूवऑन कर चुके थे लेकिन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। तुनिषा शीज़ान के परिवार के साथ जितने समय रही उतने समय वो बहुत खुश रही|
तुनिषा का रिश्तेदार नहीं हैं पवन शर्मा
वकील शैलेंद्र मिश्रा ने पवन शर्मा को लेकर भी नए खुलासे किए। मिश्रा ने कहा,'पावन शर्मा (तुनिषा के पूर्व मैनेजर) तुनिषा के रिश्तेदार नहीं है जो भी आरोप आए हैं उसमें तुनिषा की मां के तरफ से कम बल्कि पावन शर्मा के तरफ से ज्यादा आए हैं। पुलिस ने शुरू से खारिज किया है कि इस पूरे प्रकरण में लव-जिहाद का दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है|
तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था
एडवोकेट मिश्रा ने कहा,''तुनिषा का संबंध अपने परिवार से अच्छा नहीं था| उसके पिता के निधन के बाद वो उदास रहती थी। उसने खुशी से अपना आखिरी जन्मदिन अपने पिता के साथ ही मनाया था| उसके बाद वो अब मनाने वाली थी। तुनिषा की मां और संजीव कौशल का क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है|
संजीव कौशल और तुनिषा की मां तुनिषा की जिंदगी पर कंट्रोल करती थीं
एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, तुनिषा की मां वनिता शर्मा और संजीव कौशल ही तुनिषा को पूरा कंट्रोल करते थे। संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था। संजीव कौशल और वनिता शर्मा तुनिषा पर और उसके पैसे पर पूरा कंट्रोल करते थे| संजीव कौशल के उकसाने पर तुनिषा की मां ने उसका फोन तोड़ दिया और उसका गला दबाने की कोशिश की| कौशल और तुनिषा की मां तुनिषा की जिंदगी पर कंट्रोल करती थीं|
हिजाब शूटिंग का हिस्सा था
हिजाब के सवाल पर एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने कहा,''जहां तक हिजाब का सवाल है आप अली बाबा का 21 वां एपिसोड देख लीजिए उसमें उन्होंने वो पोशाक पहना था और उस दिन सेट पर गणपति पूजा हुई थी वही फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला है|
मुंबई से सटे नायगांव में 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार, 24 दिसंबर को सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| 24 दिसंबर को टीवी सीरियल के सेट पर तुनिषा की लाश वॉशरूम में लटकी मिली थी| सेट पर मौजूद लोग उसे समीप के जुचन्द्र के एक अस्पताल ले गए| वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| अगले दिन, उसके सह-कलाकार और पूर्व प्रेमी शेजान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शीजान खान के साथ तुनिशा शर्मा रिलेशनशिप में थी| 15 दिनों पहले शीजान ने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया था| ब्रेकअप से वो परेशान और तनाव में थी|