मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

2017 Actress Sexual Assault Case: एक्ट्रेस से यौन उत्पीड़न मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए आरोपी अभिनेता दिलीप

2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप केरल पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने अलुवा पुलिस क्लब में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए पेश हुए। 2017 के मलयालम अभिनेत्री से…

2017 Actress Sexual Assault Case: एक्ट्रेस से यौन उत्पीड़न मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए आरोपी अभिनेता दिलीप
2017 Actress Sexual Assault Case: एक्ट्रेस से यौन उत्पीड़न मामले में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए आरोपी अभिनेता दिलीप | फ़ोटो: TVL News

2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप केरल पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने अलुवा पुलिस क्लब में लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए पेश हुए। 2017 के मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़ मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप कल यानि सोमवार को भी पूछताछ के लिए केरल पुलिस की अपराध शाखा के सामने पेश हुए थे।



बता दें कि अभिनेता दिलीप और अन्य पर साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री से मारपीट और यौन उत्पीड़न मामले में जांच अधिकारियों को धमकाने के आरोप में केरल हाईकोर्ट की तरफ से पूछताछ के लिए दिलीप के अलावा, उनके छोटे भाई पी शिवकुमार और बहनोई टीएन सूरज सहित अन्य आरोपियों को  23, 24 और 25 जनवरी को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था।



न्यायमूर्ति गोपीनाथ पी ने आरोपियों को जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था और उन्हें तीन दिन में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक पूछताछ के लिए मौजूद रहने का निर्देश दिया था। इसी के साथ अदालत ने आरोपियों को यह चेतावनी भी दी थी कि यदि पूछताछ के समय आरोपी सहयोग नहीं करते हैं तो उस स्थिति में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण हटा लिया जाएगा और अपराध शाखा को हिरासत में दे दिया जाएगा। आपको बता दें कि उच्च न्यायालय ने शनिवार को दिलीप को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था।



ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद हुआ था मामला दर्ज

बता दें कि अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में क्राइम ब्रांच ने 9 जनवरी को दिलीप के एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी द्वारा दायर शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस ऑडियो क्लिप में अभिनेता दिलीप को कथित तौर पर अधिकारी पर हमला करने की साजिश करते हुए सुना गया था। जिसके बाद अभिनेता और पांच अन्य लोगों पर आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें धारा 116 (अपहरण), 118 (अपराध करने के लिए डिजाइन छुपाना), 120 बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी), और 34 (आपराधिक कृत्य) शामिल हैं। 



दिलीप का दावा- झूठे आरोप में फंसाने की कोशिश

इस बारे में अभिनेता दिलीप ने दावा किया कि अधिकारी उन्हें यौन उत्पीड़न के मामले में झूठा फंसाने की कोशिश कर रहा है और यह स्थिति शिकायतकर्ता अधिकारी के पिछले आचरण से पैदा हुई थी। 



ये था मामला

मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री का अपहरण कर कथिततौर पर आरोपियों ने कार में दो घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ की। कुछ आरोपियों ने एक्ट्रेस को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी एक्टिंग को फिल्माया था। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद 10 लोगों को आरोपी पाए गए। शुरुआत में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अभिनेता दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।