मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CBSE 12th Result: सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम जारी, 92.71% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

नई दिल्ली: CBSE के 12वीं कक्षा के परिणाम: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। ओवरऑल पासिंग परसेंटेज में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। परीक्षा में कुल 94.54% प्रति…

CBSE 12th Result: सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम जारी, 92.71% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी
CBSE 12th Result: सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम जारी, 92.71% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: CBSE के 12वीं कक्षा के परिणाम: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम  जारी किया। ओवरऑल पासिंग परसेंटेज में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। परीक्षा में कुल 94.54% प्रतिशत लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 91.25% रहा। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा|



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है| बोर्ड रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं| सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। 




इस साल परीक्षा में शामिल होने के लिए 14,44,341 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था| इसमें से 14,35,366 स्टूडेंट एग्जाम में शामिल हुए, जिसमें से 13,30,662 स्टूडेंट पास हुए हैं|  स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत रहा है|



पिछले चार सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा है| इस साल 94.54 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं| जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.25 प्रतिशत रहा है| इस प्रकार लड़कियों का पास प्रतिशत 3.29 फीसदी ज्यादा रहा है|




सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। 



ऐसे देख सकेंगे 10वीं का परिणाम

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2-  होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें, जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5- रिजल्ट आपके सामने होगा|

स्टेप 6-आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।