मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब-कहां जाकर दंगा कर दे: ममता बनर्जी

दीघा/पूर्व मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मंगलवार को कहा,'' मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे। ये लोग समझते नहीं ह…

मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब-कहां जाकर दंगा कर दे: ममता बनर्जी
मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब-कहां जाकर दंगा कर दे: ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

दीघा/पूर्व मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मंगलवार को कहा,'' मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे। ये लोग समझते नहीं हैं बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करती है, भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लेकर आते हैं। रामनवमी में जिस युवक की तस्वीर हथियार लेकर देखी गई थी, ऐसा ही सीपीएम करती थी। 


 मुख्यमंत्री ने कहा,''क्या आप सीपीएम का अत्याचार भूल गए हैं? क्या आप नंदीग्राम, खेजुरी, कोलाघाट, तमलुक की घटनाएं भूल गए? आज सीपएम बड़ी-बड़ी बातें करती है, आज सीपीएम से ही सीख कर भाजपा ये यह रास्ता चुना है.


ममता बनर्जी ने कहा,''ये (BJP) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए, ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए, इनके पास पुलिस की इजाज़त नहीं थी। ज़बरदस्ती इन्होंने फल-सब्जी की दुकाने जला दी, लोगों के घर जला दिए। हावड़ा में शांति हुई तो दूसरे दिन ये(BJP) लोग रिशड़ा चले गए। ये लोग धर्म के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं| 


पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान हथियार लहराने वाले एक 19 वर्षीय शख्स को बिहार से गिरफ्तार किया है| आरोपी की पहचान सुमित शॉ के रूप हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दिया था| हावड़ा पुलिस के मुताबिक,'' हावड़ा में रामनवमी की रैली में हथियार ले जाते दिख रहे 19 वर्षीय सुमित शॉ को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी हावड़ा के सलकिया का रहने वाला है और घटना के बाद से ही फरार था|


पश्चिम बंगाल के चंदननगर पुलिस आयुक्त ने बताया, "कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए हुगली जिले के रिशरा और सेरामपुर इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई|


वही,तृणमूल के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि हिंसा पश्चिम बंगाल में अशांति पैदा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक साजिश थी| टीएमसी नेता ने कहा, ‘रामनवमी पर हावड़ा में हुई घटना में बीजेपी के जुलूस के दौरान एक लड़का जो रिवॉल्वर लेकर चलते हुए दिखाई दिया था| इस गिरफ्तारी के साथ बीजेपी की उकसाने की साजिश साबित हुई है| हावड़ा पुलिस ने उसे मुंगेर के बिहार से गिरफ्तार किया है| यह मामला सीआईडी के हवाले किया गया है|’


मुंगेर(बिहार): पुलिस ने हावड़ा हिंसा के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया

मुंगेर के SDPO राजेश कुमार ने बताया, "आरोपी सुमित को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है, ये कासिम बाजार थाने इलाके के मक्ससपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। वहीं से इसको गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज़ है। बंगाल में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।