दुमका: झारखंड के दुमका में शाहरुख नामक युवक द्वारा एक तरफा प्यार में एक लड़की पर पेट्रोल डालकर जला देने का मामला सामने आया है। रविवार, 28 अगस्त को पीड़िता की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों के प्रदर्शन भी किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आरोपी शाहरुख को गिरफ़्तार कर लिया है।
दुमका में बीते 23 अगस्त को अंकिता नामक जिस छात्रा पर उसी के मुहल्ले में रहने वाले युवक शाहरुख ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, उसने शनिवार देर रात रिम्स रांची में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी खबर दुमका में फैलते ही गुस्साए लोग रविवार सुबह से ही सड़कों पर उतर आएं।
पुलिस अधीक्षक दुमका ने बताया, "लड़की की मृत्यु आज (रविवार सुबह) हुई है।"
दुमका SP अंबर लकड़ा ने बताया,;मामला दर्ज़ कर आरोपी शाहरुख को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में त्वरित विचारण को दिया जाएगा, जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। अभी स्थिति सामान्य है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। लोग भी सहयोग कर रहे हैं|