मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

धनबाद में शादी समारोह के दौरान आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग: अब तक 10 महिलाओं समेत 14 की मौत, कई घायल ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

धनबाद : झारखंड के धनबाद में जोराफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में शादी समारोह के दौरानभीषण आग लग गई है| मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। इस अग्निकांड में 10 महिलाओं, 3 बच्चों और एक व्यक्…

धनबाद में शादी समारोह के दौरान आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग: अब तक 10 महिलाओं समेत 14 की मौत, कई घायल ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
धनबाद में शादी समारोह के दौरान आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग: अब तक 10 महिलाओं समेत 14 की मौत, कई घायल ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | फ़ोटो: TVL News

धनबाद :  झारखंड के धनबाद में जोराफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में शादी समारोह के दौरानभीषण आग लग गई है| मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। इस अग्निकांड में 10 महिलाओं, 3 बच्चों और एक व्यक्ति सहित अब तक 14 की मृत्यु हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है|



बुधवार शाम को जोराफाटक इलाके के शक्ति मंदिर के सम??प में स्थित 13 मंजिला आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई|  सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं| और  बचाव अभियान शुरू किया



अपार्टमेंट में रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी। विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाहर से भी लोग आए थे। परिवार समेत अपार्टमेंट के लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान अपार्टमेंट के दूसरे तल पर आग लग गई...जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया| और ऊपरी मंजिल को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में झुलसने से अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है।  इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं।



SSP धनबाद संजीव कुमार ने बताया,''अपार्टमेंट में लगी आग में 14 लोगों की मृत्यु हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अपार्टमेंट में शादी समारोह में कई लोग शामिल हुए थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हम अभी लोगों को बचाने पर ध्यान दे रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|



झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, "जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है और दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है।"



मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, " धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।