कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो: ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, महिला ने लगाई न्याय की गुहार; देवरिया पुलिस ने दिए जांच के आदेश
देवरिया: एक महिला ने आरोप लगाया है उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया गया है व वीडियो उसका भी बना लिया गया है| महिला का कहना है,''मैं न्याय पाने के लिए रामपुर कारखाना व देवरिया पुलिस को मामले से अवगत कराई हु लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ| महिला ने CM योगी आदित्यनाथ व UP पुलिस को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है | महिला का निकाह देवरिया जिला के बरहज थाना के बरहज के रहने वाले राजा अंसारी के साथ अप्रैल सन् 2019 में हुआ था। देवरिया पुलिस ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए है। देवरिया पुलिस ने कहा है मामले का जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष को प्रेषित किया गया|
महिला ने बताया,''निकाह के कुछ ही दिन बाद राजा अंसारी विदेश चला गया तो मै भी नवम्बर सन् 2019 में अपने मायके डुमरी थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया चली आयी। पुनः जब राजा अंसारी मार्च सन् 2020 में अपने घर आया तो मै भी अपने ससुराल गयी किन्तु राजा अंसारी ने मौखिक रूप से तलाक, तलाक, तलाक कहकर मुझे भगा दिया। मै अपने घर चली आयी। कुछ समय के लिए मै अपने बड़ी बहन के घर सामी पट्टी थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया चली गयी। चूँकि मै अपने मामा शाकीर अली के घर ग्राम - विशुनपुर चिरकिहवा आती जाती थी तो उस गांव के अधिकांश लोगो को मै जानती व पहचानती थी ..मै अपनी बहन के घर से अप्रैल सन् 2020 में अपने घर आ रही थी कि रास्ते में मुझे मेरे मामा के गांव का नसरूद्दीन पुत्र कमरूद्दीन अपनी सफारी लिये हुए जिसका नम्बर DLSCM/7978 है मिला और कहा कि चलो मैं तुम्हारे घर छोड़ देता हूँ।
वह मुझे अपने गांव के तरफ लेकर चल दिया और अपने गांव के समीप स्थित एक चौराहे पर गाड़ी रोक कर मुझे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। जिससे मै थोड़ी देर बाद बेहोश हो गयी और जब होश आया तो विशुनपुर चिरकिहवा के गांव के समीप स्थित एक बगीचे के पास नसीरूद्दीन के सफारी में अपने आप को पूर्ण रूप से नंगा पाया और नसीरूद्दीन भी मेरे ऊपर पूर्ण रूप से नंगा होकर पड़ा हुआ था।
महिला ने बताया,'''जब मैने उसे धमकी दिया कि मै थाने पर दरख्वास्त दंगी तो वह कहा कि वह मेरा विडियो बना दिया है और वायरल कर देगा| मै लोक व लाज वश खामोश हो गयी और किसी तरह अपने घर चली आयी।
महिला ने बताया,''कुछ दिनो के बाद मै पड़रौना सुरेश यादव के यहाँ खाना बनाने के लिए चली गयी मै बावर्ची का काम करती हूँ और शादी विवाह में खाना बनाकर रोजी रोटी कमाने लगी। मै अपना पता किसी से भी नही बतायी थी। ताकि नसरूद्दीन मेरा पता कर मेरे पास न पहुँच जाये। 13 सितम्बर सन् 2021 को मेरी दादी का इंतकाल हो गया तब मै अपने घर आयी। मेरे घर आने की सूचना और मेरे मोबाइल का नम्बर किसी माध्यम से नसरूद्दीन ने पता कर लिया और फोन करके मेरा विडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और कहा कि वह अपनी पत्नी को छोड़ चुका है और मुझसे शादी करना चाहता है। चूँकि मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया था इसलिए मै उसके झांसे में आ गयी और वह इसका फायदा उठाकर मेरा शारीरिक शोषण करने लगा और जब मै विरोध करती थी तो विडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। जब मै उस पर निकाह करने का दबाव बनाने लगी तो उसने कहा कि वह तो सिर्फ मौज मस्ती के लिए शादी का झांसा दिया था और हर बार शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय चोरी से विडियो बनाता था ताकि तुम मेरा विरोध न कर सको और उसने यह भी कहा कि वह शादी शुदा है और उसकी पत्नी उसके साथ रहती है और उसकी एक बच्ची भी है।
जब तक उसने मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया मेरा विडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझसे मु0 75,000 रू0 (पचहत्तर हजार रू0) भी ले लिया अब वह विडियो वायरल न करने की शर्त पर दिनांक 10.11.2021 को मुझसे कहा कि मुझे मु0 2,00,000 रू0 (दो लाख रू0) दे दो नही तो तुम्हारा विडियो वायरल कर दूंगा। मै उसके अत्याचार से परेशान होकर के थानाध्यक्ष रामपुर कारखानाको घटना की सूचना दिनांक 24.11.2021 को दे दी किन्तु आज तक कोई कार्यवाही न होने पर आप श्रीमान् को घटना की सूचना दे रही हूँ।
महिला शबनम अंसारी पुत्री रईस अंसारी ने गुहार लगाते हुए कहा,''' मेरा मुकदमा दर्ज कर नसरूद्दीन पुत्र कमरूद्दीन निवासी विशुनपुर चिरकिहवा ,थाना – रामपुर कारखाना , जिला - देवरिया के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना को निर्देशित करने की कृपा करें।
