देवरिया: देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने 42 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को पराजित कर दिया। चुनाव में कुल 56 सदस्यों ने मतदान किया था। जिसमें गिरीश चंद तिवारी को 42 सपा उम्मीदवार शैलजा यादव को ग्यारह मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित कर दिए गए।
सुबह 11:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और 1:30 बजे तक चला। इस दौरान सभी 56 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लग्जरी बस से गोरखपुर से चलकर 32 सदस्य एक साथ पहुंचे। बाकी सदस्य 2- 3 की संख्या में आए और मतदान किया।