नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और भाजपा सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं|
उन्होंने कहा,''गुजरात व MCD हारने के डर से बौखलाई व अरविंद केजरीवाल को अपनी साजिशो मे फँसाने मे फेल भाजपा उनकी हत्या का ताना-बाना बुन रही है| इस तरह खुलेआम दिल्ली के मुख्यमंत्री को हत्या की धमकी देने वाले मनोज तिवारी के खिलाफ सख्त कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर इस पूरी साजिश की जाँच होनी चाहिए
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कहा,''एक तरह से मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है जिससे साफ होता है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साजिश कर रही है। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और मामले में FIR कराएंगे और मनोज तिवारी की गिरफ़्तारी की मांग करेंगे|
भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है| AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती,इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी : मनीष सिसोदिया