नई दिल्ली: दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर की जेल की कोठरी से लग्जरी सामान मिला। इसका वीडियो भी सामने आया है|उधर ,सीसीटीवी फुटेज लीक करने वालों के खिलाफ मंडोली जेल प्रशासन ने कार्रवाई का आदेश दिया है|
दरअसल, मंडोली जेल प्रशासन ने CRPF के साथ सुकेश की सेल में रेड की| सुकेश चंद्रशेखर लेटा हुआ था| तभी अधिकारी पहुंचते हैं और उसे रेड के बारे में बताते हैं| सुकेश बिस्तर से दूर खड़ा हो जाता है|
इसके बाद, CRPF ने उसके जमान पर पड़े बिस्तर, कंबल, चादर आदि की जांच करते हैं| सुकेश के शरीर को भी मशीन से जांचा जाता है| उसके शौचालय की भी जांच होती है| रेड में अधिकारियों को सुकेश के सेल से गुच्ची के सैंडल और 80 हजार रुपये कीमत के दो जींस पैंट मिले है|
चंद्रशेखर का सीसीटीवी फुटेज लीक होने पर जेल अधिकार ने बताया,'' जेल प्राधिकरण जांच करेगा और उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिसने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का सीसीटीवी फुटेज लीक किया|