मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भड़काऊ भाषण: दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, यति नरसिंहानंद , ओवैसी और पत्रकार सबा नकवी समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

नई दिल्ली : भड़काऊ बयान देने ,नफरत फैलाने और सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।हेट स्पीच के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला…

भड़काऊ भाषण: दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, यति नरसिंहानंद , ओवैसी और पत्रकार सबा नकवी समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
भड़काऊ भाषण: दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, यति नरसिंहानंद , ओवैसी और पत्रकार सबा नकवी समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : भड़काऊ बयान देने ,नफरत फैलाने और सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।हेट स्पीच के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया| निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा, निष्कासित दिल्ली भाजपा की मीडिया के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, अनिल कुमार मीणा , हिंदू महासभा की पदाधिकारी पूजा शकुन पांडेय, स्वामी यति नरसिम्हनन्द , पत्रकार सबा नकवी, पीस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शादाब चौहान, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलज़ार अंसारी का नाम शामिल हैं| 



दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने उन लोगों के खिलाफ विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है ,जो कथित रूप से नफरत के संदेश फैला रहे थे, विभिन्न समूहों को उकसा रहे थे और ऐसी स्थिति पैदा कर रहे थे जो सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए हानिकारक है।



 इन लोगों पर केस दर्ज....

दिल्ली पुलिस ने बताया कि,  प्राथमिकी विवरण में निम्नलिखित नामों का उल्लेख किया गया है: नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलज़ार अंसारी, अनिल कुमार मीणा, पूजा शकुन पांडेय, स्वामी यति नरसिम्हनन्द और AIMIM  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी|



पुलिस ने बताया कि, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया विश्लेषण के बाद दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं जो सार्वजनिक शांति बनाए रखने के खिलाफ संदेश पोस्ट और साझा कर रहे थे और विभिन्न विभाजनकारी लाइनों के आधार पर लोगों को उकसा रहे थे |मामलों की धाराएं 153, 295, 505 आईपीसी हैं। 



विश्लेषण के आधार पर एक मामला नूपुर शर्मा और अन्य के खिलाफ कई सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ दर्ज किया गया है। विवरण के लिए सोशल मीडिया बिचौलियों को नोटिस भेजे जाएंगे|



पुलिस ने बताया कि,कल दिए गए कथित भड़काऊ बयान को लेकर दिल्ली पुलिस की IFSO इकाई द्वारा दर्ज़ FIR  में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को नामजद किया गया। FIR में स्वामी यति नरसिंहानंद का भी नाम है।



सोशल मीडिया पर दूसरे धर्मों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां....:दिल्ली पुलिस PRO

दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने बताया कि,''हमने उन लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की हैं जो लोग सोशल मीडिया पर दूसरे धर्मों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। हमने इस मामले में 2 FIR दर्ज़ की हैं जिसमें नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, असदुद्दीन ओवैसी और कई अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।