नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने कथित दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में सीबीआई रेड को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है| मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि, उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऑफर दिया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) को तोड़कर भाजपा में शामिल हो जाओ, हम सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद करवा देंगे..
22 अगस्त, 2022 को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने लिखा, "सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद कर देंगे।"
मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा ,''मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे..| मनीष सिसोदिया ने कहा, मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो|
बता दें कि,''सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में आरोपी के रूप में नामित आठ निजी व्यक्तियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। FIR में कुल 9 निजी लोगों को नामजद किया गया है। परनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय को छोड़कर सभी निजी व्यक्तियों के खिलाफ एलओसी जारी की गई है|
आरोपियों में ओनली मच लाउडर के पूर्व CEO विजय नायर, ब्रिंडको स्पिरिट्स के मालिक अमनदीप ढाल, इंडोस्पिरिट के मालिक समीर महेंद्रू, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, प्रोपराइटरशिप फर्म महादेव लिकर्स के सनी मारवाह शामिल हैं| आरोपियों में अर्जुन रामचंद्र पिल्लई और अर्जुन पांडे भी शामिल हैं|
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की नई शराब नीति बनाने, लागू करने में शराब कंपनियां और बिचौलिए शामिल हैं| सीबीआई के मुताबिक- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के क़रीबी अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, अर्जुन पांडे ने इस आबकारी नीति लागू होने के एवज़ में कमीशन लिया| सीबीआई के मुताबिक- मेसर्स इंडोस्पिरिट्स ने दिनेश अरोड़ा से जुड़ी कंपनी में एक करोड़ ट्रांसफर किए. इसके साथ अर्जुन पांडे ने समीर महेंद्रू से अफ़सरों को बांटने के लिए 2 से 4 करोड़ रुपए इकट्ठे किए|
यह भी पढ़ें: सिसोदिया के आवास पर CBI ने की 14 घंटे छापेमारी
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के आवास समेत 7 राज्यों में 31 स्थानों पर शुक्रवार ,19 अगस्त 2022 को छापे मारे थे| सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक,''दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु सहित 31 स्थानों पर CBI ने शुक्रवार तलाशी की, जिसमें अब तक आपत्तिजनक दस्तावेज/लेख, डिजिटल रिकॉर्ड आदि की बरामदगी हुई थी।
‘मेरा फोन और कंप्यूटर सीज करके ले गए, कुछ फाइलें भी’: सीबीआई रेड पर बोले सिसोदिया
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, जीएनसीटीडी और तत्कालीन आयुक्त (आबकारी), तत्कालीन उपायुक्त (आबकारी), तत्कालीन सहायक आयुक्त (आबकारी), जीएनसीटीडी, दिल्ली सहित 15 लोगों के खिलाफ छापे से दो दिन पहले यानी 17 अगस्त को ही FIR दर्ज कर ली थी|
अगले 2 -3 दिन में CBI मुझे गिरफ़्तार कर लेगी, कई सारे AAP के नेताओं को भी: सिसोदिया
यह भी पढ़ें: FIR में 15 लोगों के नाम, अनुचित लाभ का आरोप