मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सिसोदिया से CBI दफ्तर में पूछताछ, बाहर AAP नेताओं/कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ कर रही है। वही, पूछताछ के खिलाफ CBI मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी नेता/कार्यकर्ता…

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सिसोदिया से CBI दफ्तर में पूछताछ, बाहर AAP नेताओं/कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली शराब घोटाला मामले में सिसोदिया से CBI दफ्तर में पूछताछ, बाहर AAP नेताओं/कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ कर रही है। वही, पूछताछ के खिलाफ CBI मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी नेता/कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है|  इस दौरान संजय सिंह समेत कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया| केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में वाईएसआरसीपी सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के रिश्तेदार से भी पूछताछ कर रही है।



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे"| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया तथा सत्येंद्र जैन की तुलना शहीद भगत सिंह से की| केजरीवाल ने कहा, 8 दिसंबर को गुजरात के नतीजे आयेंगे। ये लोग तब तक मनीष को जेल में रखेंगे। ताकि मनीष गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए ना जा पायें।



 CBI दफ्तर जाने से पहले मनीष सिसोदिया ने कहा,''मेरे ख़िलाफ़ पूरी तरह से फ़र्ज़ी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ़्तार करने की है. मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मक़सद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है। 



सिसोदिया ने कहा,''जब जब मैं गुजरात गया, मैंने गुजरात के लोगों को यही कहा कि हम गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शानदार स्कूल बनायेंगे। लोग बहुत खुश हैं। लेकिन ये लोग नहीं चाहते कि गुजरात में भी अच्छे स्कूल बनें, गुजरात के लोग भी पढ़ें और तरक़्क़ी करें।



सिसोदिया ने कहा,''लेकिन मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। आज हर गुजराती खड़ा हो गया है। अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है। गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा।



सिसोदिया ने कहा,;;मेरे ख़िलाफ़ एक पूरी तरह से फ़र्ज़ी केस बनाया हुआ है। मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गाँव में जाकर  सारी जाँच की, कुछ नहीं मिला।  ये केस पूरी तरह से फ़र्ज़ी है।



मीनाक्षी लेखी का हमला

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा,''23 साल की उम्र में भारत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भगत सिंह की तुलना जब मनीष सिसोदिया जिन्होंने जनता को लूटा है उनसे की जा रही है तो ये शर्म की बात है। भगत सिंह सिद्धांत की तरफ थे न कि झूठ की तरफ थे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।