मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“मनीष बेकसूर”: सिसोदिया के आवास पर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान, बोले- शरीफों को जेल में डाला जा रहा है

नई दिल्ली: आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने रविवार (26 फरवरी, 2023) को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा…

“मनीष बेकसूर”: सिसोदिया के आवास पर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान, बोले- शरीफों को जेल में डाला जा रहा है
“मनीष बेकसूर”: सिसोदिया के आवास पर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान, बोले- शरीफों को जेल में डाला जा रहा है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने रविवार (26 फरवरी, 2023) को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।  मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "मनीष बेकसूर है। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में गुस्सा है। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।" सीबीआई ने कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से 8.5 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया को शराब मामले में आरोपी बनाया गया था और उन्हें पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रविवार (26 फरवरी, 2023) को यह उनका दूसरा समन था और आप नेता सिसोदिया को आशंका थी कि उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 



 मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद सीबीआई ने एक बयान जारी किया और बताया कि सिसोदिया अपने जवाबों में टालमटोल कर रहे थे और इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। बता दें,''नई आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं के लिए आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुंबई की एक निजी कंपनी के तत्कालीन सीईओ और 6 अन्य के खिलाफ 25.12.2022 को आरोप पत्र दायर किया गया था।


सिसोदिया के आवास पर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान

शराब नीति मामले में CBI द्वारा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मनीष सिसोदिया के आवास पहुंचे। केजरीवाल ने कहा, "मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे।  इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।


शरीफों, ईमानदार को जेल में डाला जा रहा है: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, "मनीष सिसोदिया साहसी व्यक्ति हैं, जो देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते हैं। देश देख रहा है कि उन्होंने कैसे हर गरीब के बच्चे को शिक्षा देने की कोशिश की है। हम देख रहे हैं किस तरह से देश में शरीफों, ईमानदार को जेल में डाला जा रहा है| जो लोग भ्रष्टाचारी है उन्हें ये कुछ नहीं करते क्योंकि वे BJP के दोस्त हैं। मैं अभी मनीष सिसोदिया के परिवार से मिल कर आया हूं|



भगवंत मान ने कहा, "इनके(BJP) खिलाफ जो भी बोलेगा ये उसके साथ यही करेंगे। दिल्ली की तरक्की कराने वालों को ये जेल में भेजेंगे। आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है यह डरनेवाली नहीं है|



यह गिरफ़्तारी AAP के दिल्ली मॉडल व उपलब्धि को लेकर हुई है: आतिशी

AAP की MLA आतिशी ने कहा, "BJP कहती है मनीष सिसोदिया 10,000 करोड़ का घोटाला किया।ये पैसे कहां है? ये पैसे सिसोदिया के घर,बैंक या अन्य जगह पर मिले? एक साल की जांच में भी ED-CBI इसका सबूत नहीं दे पाई। यह गिरफ़्तारी जांच या सरकारी पॉलिसी से नहीं है बल्कि AAP के दिल्ली मॉडल व उपलब्धि को लेकर हुई है|



दिल्ली शराब घोटाला: आठ घंटे पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार 



शराब मंत्री सिसोदिया ने दिल्ली को शराब में डूबोने के लिए ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ठेका...:  भाजपा 

मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, "हमने शराब मंत्री मनीष सिसोदिया से कुछ सवाल पूछे थे।अरविंद केजरीवाल खुद एक ब्यूरोक्रेट रहे हैं उन्हें तकनीकी सवालों के जवाब देना आता है,लेकिन क्या इतने महीनों में उन्होंने या उनकी टीम में से किसी व्यक्ति ने आबकारी नीति पर कोई तकनीकी प्रेस कॉन्फ्रेंस की?| हमने सवाल पूछा था कि आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को ठेका नहीं दे सकते थे लेकिन क्या कारण था कि बतौर शराब मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली को शराब में डूबोने के लिए ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को भी ठेका दिया?|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।