नई दिल्ली: हनुमान जयंती पर हुई हिंसा की घटना के बाद जहांगीरपुरी के C-ब्लॉक में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर जांच के लिए गई थी इस दौरान उनपर पथराव हुआ। हालांकि, एक पत्थरबाज को हिरासत में ले लिया गया है| पुलिस और RAF मौके पर तैनात है।
आज यानी सोमवार दोपहर में क्राइम ब्रांच की टीम पर पत्थरबाजी हुई है"| बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक महिला से पूछताछ करने के सिलसिले में गई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पर पथराव किया गया है|
हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस तैनात है। अतिरिक्त DCP मयंक बंसल ने इलाके में फिर से पथराव के सवाल पर कहा, "मैं स्थिति देखता हूं।"
पुलिस ने माना कि जांच के के लिए गई क्राइम ब्रांच आज हल्की पत्थरबाजी की घटना हुई है| पुलिस ने स्पष्टतौर पर कहा कि यह मामूली घटना थी. पत्थरबाजी करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है| पुलिस ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है| ताजा घटना जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक की है|
बताया जा रहा है कि शनिवार की झड़प के सिलसिले में एक महिला को पूछताछ के लिए ले जाने के लिए पुलिस गई थी| तभी इलाके की लगभग 50 महिलाओं ने सोमवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में विरोध प्रदर्शन और पथराव शुरू कर दिया| बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस महिला को हिरासत में लिया है, वह आरोपी सोनू की पत्नी है, जिसने शनिवार को झड़प के दौरान कथित तौर पर फायरिंग की थी| महिला को पुलिस पूछताछ के लिए ले जाने के बाद सोमवार को अलग-अलग घरों की छतों से पुलिस की टीम पर पथराव किया गया|
गौरतलब है कि जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में पथराव और आगज़नी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें लाल सहित आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया था| इस दौरान लाल को गोली लग गई थी| बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अभी और गिरफ्तारियां होंगी| इतना ही नहीं, पुलिस ने बंदूक और तमंचे भी बरामद किए हैं|