मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ऑपरेशन लोटस में फंसी आप: पार्टी के विधायकों को खरीदने के AAP नेताओं के आरोपों की BJP ने की जांच की मांग, LG को लिखी चिठ्ठी

नई दिल्ली: दिल्ली के 7 भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखकर मांग की, कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करायी जाए। दोनों नेताओं ने दा…

ऑपरेशन लोटस में फंसी आप: पार्टी के विधायकों को खरीदने के AAP नेताओं के आरोपों की BJP ने की जांच की मांग, LG को लिखी चिठ्ठी
ऑपरेशन लोटस में फंसी आप: पार्टी के विधायकों को खरीदने के AAP नेताओं के आरोपों की BJP ने की जांच की मांग, LG को लिखी चिठ्ठी | फ़ोटो: TVL News

ई दिल्ली: दिल्ली के 7 भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखकर मांग की, कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री   द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करायी जाए। दोनों नेताओं ने दावा किया था कि आप के विधायकों को पार्टी बदलने के लिए 20 करोड़ रुपए की पेशकश की गयी।



दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात सांसदों ने बुधवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आप नेताओं द्वारा किए गए "आप विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा द्वारा कथित प्रयास" के आरोपों की जांच करने का अनुरोध किया।



भाजपा सांसदों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन लोगों के नाम सार्वजनिक करने को कहा, जिन्होंने उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया और विधायकों से पाला बदलने के लिए संपर्क किया था।



दिल्ली एलजी को लिखे पत्र में सांसदों ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ-साथ अन्य नेताओं के आरोपों को दुर्भावनापू्र्ण, झूठा और भ्रामक बताया है।  बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, भाजपा सांसदों रमेश बिधूड़ी, परवेश साहिब सिंह, मनोज तिवारी और हंस राज हंस ने मामले की "फोरेंसिक जांच" (फोन कॉल) की मांग की।



जांच बैठनी चाहिए और दूध का दूध, शराब का शराब होना ही चाहिए: मनोज तिवारी

पूर्वोत्तर दिल्ली के सांसद तिवारी ने कहा, “मनीष सिसोदिया, जिनका फोन सीबीआई ने जब्त कर लिया था, ने दावा किया कि उन्हें उनके निजी नंबर पर कॉल आया और उन्हें पार्टी बदलने के लिए कहा गया। उसे कितने बजे फोन आया? नंबर क्या है? वे दिल्ली की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। हम एक फोरेंसिक जांच चाहते हैं।"



मनोज तिवारी ने कहा-,''हमें इस बात का बहुत दुख होता है कि जहां दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले होते जा रहे हैं, वहीं दिल्ली में जिनका नाम महा ठग, महा झूठे है अपनी बातों पर सदैव पलटने वाले अरविंद केजरीवाल गैंग दिल्ली की जनता के सवालों का जवाब देने को तैयार नहीं हैं। हम सभी दिल्ली के सांसदों ने शराब घोटाले पर केजरीवाल से बार-बार सवाल किए, लेकिन उसका जवाब देने के बजाय उनकी सरकार के कई चुनिंदा लोगों ने झूठे आरोप लगाए जो सबके लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है।



अरविंद केजरीवाल गैंग पहले कहती है कि ये शराब का बहुत अच्छा रेवेन्यू मॉडल है। जब जांच शुरू होती है तो वापस ले लेते हैं। जब जांच में CBI आगे बढ़ती है तो कहते हैं कि ये LG दोषी हैं। फिर बोलते हैं कि मनीष सिसोदिया को खरीदने की बात हो रही है।



सांसद मनोज तिवारी ने कहा-,''अरविंद केजरीवाल जी ने कहा है कि हमारे विधायकों के पास कॉल आया है, उन्हें खरीदने की कोशिश की गई। हमारी डिमांड है कि जिनको-जिनको कॉल आया है, उन सभी लोगों के फोन जांच एजेंसी को लेना चाहिए, इस पर जांच बैठनी चाहिए और दूध का दूध, शराब का शराब होना ही चाहिए।



निर्वाचित प्रतिनिधि को रिश्वत देना दंडनीय अपराध: रमेश बिधूड़ी

दक्षिण दिल्ली के सांसद बिधूड़ी ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि को रिश्वत देना दंडनीय अपराध है। बिधूड़ी ने कहा,“आप को उन लोगों के नाम साझा करने चाहिए जिन्होंने अपने विधायकों से संपर्क किया और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की। ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए, ”।



बिधूड़ी ने कहा,'आप के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि हम सभी को 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया और कहा गया कि बाकी विधायकों को भी तोड़कर लाओ। इसके लिए आवश्य है, हम सभी दिल्ली के सांसदों ने माननीय उपराज्यपाल महोदय जी से पत्र लिखकर शिकायत की गई है कि इसकी जांच हो।



केजरीवाल को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं: प्रवेश वर्मा

दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत रखने के लिए केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए, पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि सीएम को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। “उनके पास 62 विधायक हैं और फिर भी उन्होंने विश्वास मत का आह्वान किया। यह शराब और शिक्षा के घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किया गया नाटक है।



वर्मा ने कहा,''उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को मेरी सलाह है कि थोड़ा अनुलोम-विलोम-कपालभाति शुरू कर दें क्योंकि हमें डर है कहीं तिहाड़ जेल जाने के बाद आपकी भी याददास्त ना चली जाये।



सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा,''दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मॉडल इन्हीं के पास है, मगर उस शिक्षा मॉडल का लाभ उनके बच्चे नहीं उठा रहे हैं। दुनिया का सबसे अच्छा स्वास्थ्य मॉडल भी इन्हीं के पास है, मगर इनके परिवार, विधायक, सांसद उसका लाभ नहीं उठाते हैं। केजरीवाल जी का आरोप है कि हमारे 12 विधायकों को खरीदने का ऑफर आया है। केजरीवाल जी बोलते हैं कि दुनिया के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। दुनिया के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिसके पास 90% सीटें आई हैं, वह अपने ऊपर ही अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं।



विधायकों की खरीद का झूठा प्राइस भी 20 करोड़ बता दिया: हंसराज हंस

सांसद हंसराज हंस ने कहा,''सबको मालूम है कि सच न बढ़ता है न घटता है, झूठ को जितना मर्जी बढ़ा लें, लेकिन कभी न कभी झूठ पकड़ा जाता है। केजरीवाल जी ने दो-चार झूठ अजीबों गरीब बोले हैं। उन्होंने विधायकों की खरीद का झूठा प्राइस भी 20 करोड़ बता दिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।