मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सत्येंद्र जैन के बाद अब सिसोदिया को भी जेल भेजने की साज़िश: पीएम से गुजारिश है कि, 'हम सभी को एक साथ जेल में डाल दें' -बोले केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ''प्रधानमंत्री से कहा,,''एक-एक करके Jail में डालन…

सत्येंद्र जैन के बाद अब सिसोदिया को भी जेल भेजने की साज़िश: पीएम से गुजारिश है कि, 'हम सभी को एक साथ जेल में डाल दें' -बोले केजरीवाल
सत्येंद्र जैन के बाद अब सिसोदिया को भी जेल भेजने की साज़िश: पीएम से गुजारिश है कि, 'हम सभी को एक साथ जेल में डाल दें' -बोले केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ''प्रधानमंत्री से कहा,,''एक-एक करके Jail में डालने की जगह AAP के सभी मंत्रियों और MLAs को एक साथ जेल में डाल दीजिए। एक साथ सारी जांच कर लीजिए ताकि उसके बाद हम काम कर सकें।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ़्तार करने जा रही है। पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है|



मनीष सिसोदिया भारत की शिक्षा क्रांति के जनक हैं, आज़ाद भारत के इतिहास के शायद वे सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं, मनीष जी ने इन बच्चों को सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है|



केजरीवाल ने कहा,''मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं परन्तु चिंता मत कीजिए मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। सभी अच्छे काम चलते रहेंगे|



दिल्ली CM ने कहा,''मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक एक करके जेल में डालने की बजाए आप AAP के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। सभी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एक साथ सारी जांच कर लें। आप एक एक मंत्री को गिरफ़्तार करते हैं इससे जनता के कामों में बाधा होती है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।