मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

स्वास्थ्य मंत्री को जेल में बंद कर अब शिक्षा मंत्री को भी जेल भेजने की तैयारी: मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड से बौखलाई AAP

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) शुक्रवार को नई आबकारी नीति मामले में अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर पर छापेमारी कर रही है। सिसोदिया के घर…

स्वास्थ्य मंत्री को जेल में बंद कर अब शिक्षा मंत्री को भी जेल भेजने की तैयारी: मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड से बौखलाई AAP
स्वास्थ्य मंत्री को जेल में बंद कर अब शिक्षा मंत्री को भी जेल भेजने की तैयारी: मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड से बौखलाई AAP | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) शुक्रवार को नई आबकारी नीति मामले में अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर पर छापेमारी कर रही है। सिसोदिया के घर छापा पड़ते ही आम आदमी पार्टी  (AAP) हमलावर हो गई है| आम आदमी पार्टी  ने कहा,' केजरीवाल के Gujarat पहुंचते ही मोदी "फ्री की रेवड़ी" बोलकर हमलावर होते हैं|  जब Kejriwal जी देश को बताते हैं कि Modi जी ने दोस्तों को लाखों Cr की "फ्री की रेवड़ी" दी...तो ये CBI-ED लगा देते हैं | इससे ये साबित हो गया: 2024 का चुनाव BJP vs AAP होगा|



आम आदमी पार्टी  (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने कहा,'' जब से अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में सरकार बनाई, पूरे देश में केजरीवाल लहर फैल गई और 130 करोड़ लोगों के दिल में केजरीवाल जी की जगह बनती जा रही है। आज हर जगह लोग केजरीवाल जी और केजरीवाल शासन के मॉडल की बात कर रहे हैं|


राघव चड्ढा ने कहा,''आज से पहले अक्सर चुनावों में कहा जाता था कि मोदी बनाम कौन? आज, पंजाब की जीत के बाद लोग कहने लगे हैं कि विकल्प हमें मिल गया और उस विकल्प का नाम है अरविंद केजरीवाल। आज अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता को देख भाजपा और प्रधानमंत्री जी डर गए हैं|



चड्ढा ने कहा,''उन्होंने (भाजपा) CBI जैसी एजेंसियों को हमारे नेताओं पर छोड़ दिया है। एक ही मकसद है कि केजरीवाल को खत्म करो। ये कोई इत्तेफाक नहीं है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले देश अमेरिका के सबसे बड़े अखबार ने पहले पन्ने पर मनीष सिसोदिया जी की फोटो छापती है..और केजरीवाल शासन मॉडल, शिक्षा क्रांति के बारे में लिखा जाता है और अगले ही दिन CBI मनीष सिसोदिया जी के घर पहुंच जाती है|



उन्होंने कहा,''हम 2 मॉडल-शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की बात करते थे। इसे रोकन के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में बंद कर दिया और अब मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजने की तैयारी हैं। वे दोनो मॉडल को नष्ट करना चाहते हैं ताकि केजरीवाल मॉडल नष्ट हो जाए|



AAP नेता संजय सिंह ने कहा,''अगर शराब मुद्दा है तो Gujarat में जांच क्यों नहीं? BJP के ज़िला पंचायत सदस्य के घर नक़ली शराब पकड़ी गई | BJP नेता बीएस जेल येदियुरप्पा गया? हिमंत बिस्वा शर्मा की जांच में कुछ निकला? सीबीआई- ईडी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी का कुछ कर पाई ?...



उन्होंने कहा,''Delhi का 'शिक्षा और स्वास्थ्य Model' पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है जिसे इन्हें हर हाल में रोकना है। अगर देश में ऐसी छोटी सोच के प्रधानमंत्री हैं जो 'शिक्षा और स्वास्थ्य' पर काम ना करने दें तो वो देश को क्या आगे लेकर जाएंगे |  भाजपा की बौखलाहट ने देश को ये संदेश दिया है कि 2024 का Election AAP v/s BJP होगा। आज की घटना और मोदी जी की बौखलाहट से ये साबित हो गया है कि 2024 का चुनाव Modi v/s Kejriwal होगा।



CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा | 



अरविंद केजरीवाल ने कहा,''दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है।इसे ये रोकना चाहते हैं।इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की,उसे रोका गया।इसीलिए भारत पीछे रह गया दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।