नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उस नाबालिग लड़की के परिवार से मिले जिसका इस हफ़्ते कथित रूप से बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उस नाबालिग लड़की के परिवार से मिले जिसकी इस हफ़्ते कथित रूप से बलात्कार, हत्या कर दी गई और उसके माता-पिता की सहमति के बिना ओल्ड नांगल श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''मैंने परिवार से बात की और परिवार सिर्फ न्याय मांग रहा है। परिवार कह रहा है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और उनकी पूरी मदद होनी चाहिए। जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा तब तक राहुल गांधी उनके साथ खड़ा है और एक इंच पीछे नहीं हटेगा|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''माता-पिता के आँसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं- उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हक़दार है। और इस न्याय के रास्ते पर मैं उनके साथ हूँ।
दिल्ली के कैंट इलाके में 9 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या कर देने का मामला गर्मा गया है| इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है| परिजनों का आरोप है कि बच्ची की रेप के बाद जबरन उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है| इस मामले पर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रही है| आज इसी बाबत कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीड़िता के परिजनों से मिले| उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया|