Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Uttarakhand Political crisis: अब पहले राज्यपाल से मिलेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, फिर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • by: news desk
  • 09 March, 2021
Uttarakhand Political crisis: अब पहले राज्यपाल से मिलेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, फिर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

देहरादून: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज राज्‍यपाल से मुलाकात करेंगे| अब पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शाम को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे|




सीएम को तीन बजे प्रेसवार्ता करनी थी। लेकिन कार्यक्रम में अचानक बदलाव करते हुए उन्होंने पहले राजभवन जाने का फैसला लिया। अब प्रस वार्ता शाम 4:30 बजे की जाएगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाए जाने की चर्चाओं के बीच उत्तराखंड BJP के MLA का बड़ा बयान सामने आया है|उन्होंने कहा,''सभी 57 भाजपा विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं|



भाजपा MLA मुन्ना सिंह चौहान ने कहा,'' मुख्यमंत्री आज दोपहर लगभग 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अगले कदम की जानकारी देंगे| सभी 57 भाजपा विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं| उधर, मंत्री धनसिंह रावत भी श्रीनगर से देहरादून के लिए निकल गए हैं। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह आज शाम फिर देहरादून पहुंचेंगे|



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन