देहरादून: पेट्रोल-डीज़ल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस विधायकों ने उत्तराखंड विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा,''प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने निरंतर बढ़ते सिलेंडर के दामों के विरोध में आज विधानसभा के मुख्य द्वार पर साथी कांग्रेसजनों संग प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा,''प्रदेश के मुद्दों को राज्य की त्रिवेंद्र रावत सरकार के समक्ष मुखरता से उठाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।इन्हीं में से अहम मुद्दा है महंगाई का.. निरंतर बढ़ते सिलेंडर के दामों के विरोध में विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया एवं आमजन की जेबों पर होते प्रहार के संदर्भ में चर्चा की।