लंदन/नई दिल्ली: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया| विराट कोहली की खराब फॉर्म पर सौरव गांगुली ने कहा,"अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके (विराट कोहली) नंबरों को देखें तो ऐसा बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता है। हां, उनका कठिन समय चल रहा है और वे जानते हैं कि वे खुद एक महान खिलाड़ी रहे हैं|
सौरव गांगुली ने कहा,"वे खुद जानते हैं कि उनके अपने मानकों से यह अच्छा नहीं रहा है और मैं उन्हें वापस अच्छा करते हुए देख रहा हूं। लेकिन उन्हें एक ऐसा रास्ता खोजना होगा जो उन्हें सफल बना सके जैसे पिछले 12-13 वर्षों से कर रहे हैं या शायद इससे भी अच्छा|
टीम में कोहली की स्थिति के बारे में सवालों पर सौरव गांगुली ने कहा,"खेल में ये चीजें होती हैं। यह सचिन, राहुल और मेरे, सबके साथ हुआ। यह भविष्य के खिलाड़ियों के साथ भी होगा। यह खेल का हिस्सा है और एक खिलाड़ी के रूप में आपको बस अपना खेल खेलने की जरूरत है|
गांगुली ने कहा,अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके (विराट कोहली) नंबरों को देखें तो ऐसा बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता है। हां, उनका कठिन समय चल रहा है और वे जानते हैं कि वे खुद एक महान खिलाड़ी रहे हैं|
देश में चल रहे संकट के बीच श्रीलंका में एशिया कप पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा,'मैं फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम निगरानी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस समय वहां खेल रहा है। श्रीलंकाई टीम वास्तव में बहुत अच्छा कर रही है। तो एक महीने का इंतजार करते हैं|
सौरव गांगुली ने कहा,''मुझे ब्रिटिश संसद द्वारा एक बंगाली के रूप में सम्मानित किया गया था, इसलिए यह एक अच्छा एहसास था। यह संसद में था। उन्होंने छह महीने पहले मुझसे संपर्क किया था। वे हर साल यह पुरस्कार देते हैं|