मुंबई: भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी को सौरव गांगुली की जगह अगले बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। मुंबई के ताज होटल में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक जनरल की बैठक (एजीएम) में रोजर बिन्नी को 36वें बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया|
बिन्नी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली, जिनका बोर्ड प्रमुख के रूप में तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। गांगुली अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह, अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी मौजूद रहे| बता दें कि कोषाध्यक्ष अरुण धूमल हाल ही में बृजेश पटेल की जगह आईपीएल के नए अध्यक्ष बने हैं।
सौरव गांगुली ने कहा, "मैं रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देता हूं। नया ग्रुप इसे आगे बढ़ाएगा। बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं|