ऑकलैंड: NZ v IND 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेले गए तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टॉम लाथम (नाबाद 145) के शानदार शतक और कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 94) के साथ चौथे विकेट के लिए 221 रन की बड़ी साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को 17 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की शानदार 76 गेंदों में 80 रन की पारी, शुभमन गिल (50) और शिखर (72) की शतकीय साझेदारी (124 रन) की बदौलत भारत ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 307 रन का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, एडम मिल्ने को एक विकेट मिला।
जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड टीम के 3 विकेट 88 रन पर गिर गए थे। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन (94) और टॉम लैथम (145) ने चौथे विकेट के लिए 165 गेंदों में 221 रन की पार्टनरशिप कर भारत से मैच छीन लिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट उमरान मलिक ने लिए। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला|
न्यूजीलैंड के लिए फिन एलेन 22 रन और डेवोन कॉन्वे 24 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिशेल 11 रन बनाकर आउट हो गए| लाथम ने 104 गेंद पर 19 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 145 रन बनाए। वहीं, विलियम्सन 98 गेंद पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल|
न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर) डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।