Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

IND vs SL 3rd T20I: भारत ने श्रीलंका को 91 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज; सूर्या ने खेली 112 रनों की तूफानी पारी

  • by: news desk
  • 07 January, 2023
IND vs SL 3rd T20I:  भारत ने श्रीलंका को 91 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज; सूर्या ने खेली 112 रनों  की तूफानी पारी

राजकोट: IND vs SL 3rd T20I:  टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 91 रनों से जीत लिया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में शनिवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली| सूर्यकुमार यादव की 51 गेंदों में 112 रनों की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फ़ाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 229 रनों का लक्ष्य रखा|  जवाब में श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई और मैच 91 रनों से हार गई|



टी20 सीरीज के तीसरे और फ़ाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव (51 गेंदों पर 112) की नाबादनाबाद विस्फोटक पारी के दम पर तीसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 229 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव के अलावा शुभमन गिल ने 36 बॉल में 46 रन, राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद पर 35 रन और अक्षर पटेल ने 9 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे| श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट लिए| इसके अलावा कसुन रजिथा, चमिका करुणारत्ने और  वनिंदू हसरंगा को एक-एक विकेट मिला।



 229 रन के जवाब में लंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर कप्तान दसुन शनाका और कुसल मेंडिस ने 23-23 रन बनाए। धनंजया डी सिल्वा ने 22 रन और  चरित असलंका ने 19 रन जोड़े। वहीं, गेंदबाजी में भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। जबकि हार्दिक पंड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। 1 विकेट अक्षर पटेल को मिला।




भारत की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। पहले ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। किशन की जगह लेने क्रीज पर आए राहुल त्रिपाठी ने आक्रामक बल्लेबाजी की| लेकिन वे अपनी पारी को लंबी नहीं खींच पाये और 52 रन के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। राहुल त्रिपाठी 16 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गए।  उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए। त्रिपाठी को चमिका करुणारत्ने ने दिलशान मदुशंका के हाथों कैच आउट कराया। 



भारत को तीसरा झटका 15वें ओवर में लगा। शुभमन गिल को वानिंदु हसरंगा ने आउट कर दिया। गिल 36 गेंद पर 46 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने सूर्यकुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 111 रन की साझेदारी की। 



कप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा का बल्ला नहीं चला। 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर आउट हो गए। कसुन रजिता की गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने उनका कैच लिया। दीपक हुड्डा भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मदुशंका की गेंद पर हसरंगा ने उनका कैच लिया। इसके बाद सूर्यकुमार का साथ देने आए अक्षर पटेल ने भारत का स्कोर 20 ओवर में 228 पर पहुंचाया| 


सूर्यकुमार ने 45 बॉल पर सेंचुरी पूरी की

सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली|  उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए। सूर्यकुमार का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा शतक है। उन्होंने 45 बॉल पर सेंचुरी पूरी की| वह टी20 में भारत के लिए तीन शतक लगाने दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार से ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने टी20 में चार शतक लगाए हैं।



श्रीलंका की पारी

229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का पहला विकेट 45 रन के स्कोर पर गिरा है। भारत को पहली सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई। उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुशल मेंडिस को आउट कर दिया। मेंडिस 15 गेंद पर 23 रन बनाकर उमरान मलिक को कैच थमा बैठे। छठे ओवर की तीसरी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने 44 रन के स्कोर पर पथुम निसांका के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने निसांका को शिवम मावी के हाथों कैच  आउट कराया। निसांका 17 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। 



51 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने  7वें ओवर की पहली ही बॉल पर अविश्का फर्नांडो के अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। फर्नांडो ने तीन गेंद में एक रन बनाए।  84 रन के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका युजवेंद्र चहल ने दिया है। युजवेंद्र चहल ने 10वें ओवर की तीसरी बॉल पर असलंका को मिडविकेट बाउंड्री पर मावी के हाथों कैच कराया। असलंका ने 14 गेंद पर 19 रन बनाए।



चरिथ असलंका के OUT होने के बाद 96 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। 12वें ओवर की दूसरी बॉल पर युजवेंद्र चहल ने धनंजय डी सिल्वा को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। धनंजय ने 14 गेंद पर 22 रन बनाए।  इसके बाद उमरान मलिक ने श्रीलंका को छठा झटका दिया। मलिक ने वानिंदु हसरंगा को दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। हसरंगा 8 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हो गए



14वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका को चमिका करुणारत्ने के रूप में सातवां झटका लगा|  123 रन के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने चमिका करुणारत्ने को LBW कर दिया। चमिका करुणारत्ने दो गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुए|  इसके बाद उमरान मलिक ने श्रीलंका को आठवां झटका दिया। उन्होंने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर महीश तीक्षणा को क्लीन बोल्ड कर दिया। तीक्षणा ने 5 गेंद में 2 रन बनाए। 135 रन के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान दसुन शनाका को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को नौवां झटका दिया| उन्होंने 17 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर दिलशान मदुशंका (1) को बोल्ड मार दिया और भारत को 91 रनों से जीत दिला दी|




दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।



श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा।








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन