Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया, 3-0 से कब्जाई सीरीज

  • by: news desk
  • 24 January, 2023
 IND vs NZ 3rd ODI:  भारत ने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया, 3-0 से कब्जाई सीरीज

इंदौर: IND vs NZ 3rd ODI:  भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है | भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 386 रनों का लक्ष्य मिला है। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन के स्कोर पर सिमट गई |इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।



भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।  न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा (101) और शुभमन गिल (112) के शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 386 रन का लक्ष्य रखा है।



27वें ओवर की पहली बॉल पर रोहित 85 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए। 28वें ओवर में गिल भी पवेलियन लौट गए। गिल ने 78 गेंद में 112 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। कोहली 36, किशन 17 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 82 रन में पांच विकेट गंवा दिए। इसके के अलावा हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए 34 गेंदों में अर्धशतकीय (54 रन)  साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। हार्दिक पंड्या ने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। शार्दुल 25 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से जै ब्लेयर टिकनर और जैकफ डबी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल को एक विकेट मिला।



386 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए ड्वेन कॉन्वे (138 रन) ने शतकीय पारी खेली| कॉन्वे के अलावा हेनरी निकल्स ने 42 , मिचेल सैंटनर ने 34, माइकल ब्रेसवेल ने 26 और डेरिल मिशेल ने 26 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। जबकि युजवेंद्र चहल को 2 सफलता मिली। हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक के हिस्से एक-एक विकेट आया।



भारत की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। 212 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है| 27वें ओवर की पहली बॉल पर रोहित शर्मा को ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने 85 गेंद में 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 6 छक्के लगाए। 230 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा है। गिल को ब्लेयर टेकनर ने कॉन्वे के हाथों कैच कराया। शुभमन गिल 78 गेंद में 112 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने अपनी पारी में 13 चौके और पांच छक्के लगाए। 



268 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान किशन 24 गेंद में 17 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। 284 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली को ब्लेयर टिकनर ने फिन एलेन के हाथों आउट कराया। कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।



सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। सूर्यकुमार यादव नौ गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। जैकब डफी की गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने उनका कैच पकड़ा।  313 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। वॉशिंगटन सुंदर 14 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो गए हैं। ब्लेयर टिकनर की गेंद पर डेरिल मिशेल ने उनका कैच पकड़ा।



367 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर 17 गेंद में 25 रन बनातकर आउट हुए। ब्लेयर टिकनर की गेंद पर टॉम लाथम ने उनका कैच पकड़ा। शार्दुल ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। 379 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। हार्दिक पांड्या 38 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक ने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। जैकब डफी की गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने उनका कैच पकड़ा। 50 वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव (3) रन आउट हो गए| भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 386 रन का लक्ष्य रखा है।



न्यूजीलैंड की पारी

386 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी ही बॉल पर गिरा है। पंड्या ने फिन एलेन (0) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद 106 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। 15वें ओवर में  कुलदीप यादव ने हेनरी निकोलस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। निकोलस ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। 



184 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो झटके लगे|  शार्दुल ने 26वें ओवर में लगातार दो विकेट लिए हैं|  शार्दुल ने पहली बॉल पर डेरेल मिचेल को ईशान के हाथों कैच कराया। मिचेलने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। दूसरी बॉल पर शार्दुल ने टॉम लैथम को पंड्या के हाथों कैच कराया। कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 


200 रन के स्कोर पर  न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा।  28वें ओवर की चौथी बॉल पर शार्दुल ने ग्लेन फिलिप्स (5) को मिडविकेट में कोहली के हाथों कैच कराया। 230 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा। 32वें ओवर की चौथी बॉल पर उमरान मलिक ने कॉन्वे को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 100 गेंद में 138 रन बनाए, जिनमें 12 चौके और आठ छक्के शामिल थे। 



269 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। 37वें ओवर में ईशान किशन ने कुलदीप यादव की बॉल पर माइकल ब्रेसवेल (26) को स्टंपिंग कर दिया। 279 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा है। 39वें ओवर की 5वीं बॉल पर कुलदीप ने फर्ग्युसन (7) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। 280 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा है। 40वें ओवर की चौथी बॉल पर चहल ने जैकब डफी को LBW कर दिया। 295 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का 10वां विकेट गिरा है। चहल ने सेंटनर को कोहली के हाथों कैच कराया।



दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।



न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन