नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने कहा है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में हिस्सा नहीं लेती है, तो उनकी टीम भारत में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप में भी नहीं खेलेगी। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने पिछले महीने की शुरुआत में कहा था कि ,''भारतीय टीम 2023 में होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और कहा कि ,एशिया कप को किसी न्यूट्रल जगह पर कराया जाएगा|
पीसीबी प्रमुख रमिज़ राजा ने अब इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| उन्होंने कहा है कि अगर टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी तो हम भी अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएंगे।
पीसीबी प्रमुख रमिज़ राजा ने कहा,“अगर पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है, तो इसे कौन देखेगा? हमारा एक स्पष्ट रुख है: अगर भारतीय टीम यहां आती है तो हम विश्व कप के लिए जाएंगे। अगर वे नहीं आते हैं तो हमारे बिना वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। हम आक्रामक रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा,''हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैंने हमेशा ???हा है कि हमें पाकिस्तान क्रिकेट की अर्थव्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है और यह तभी हो सकता है जब हम अच्छा प्रदर्शन करें।
रमिज़ राजा ने कहा,“2021 टी20 वर्ल्ड कप में हमने भारत को मात दी थी। हमने टी20 एशिया कप में भारत को हराया। एक साल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक अरब डॉलर की इकॉनमी टीम को दो बार हराया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने पिछले महीने मुंबई में बीसीसीआई की 91वीं वार्षिक आम बैठक के बाद कहा था, "एशिया कप के लिए ''Neutral venue'' अभूतपूर्व नहीं है और हमने फैसला किया है कि हम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे।उन्होंने कहा "सरकार, टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति पर फैसला करती है, इसलिए हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन 2023 एशिया कप के लिए, यह तय किया गया है कि टूर्नामेंट 'न्यूट्रल वेन्य' पर आयोजित किया जाएगा।"