Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

BAN v IND 2nd ODI: बांग्लादेश ने भारत को पांच रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

  • by: news desk
  • 07 December, 2022
BAN v IND 2nd ODI: बांग्लादेश ने भारत को पांच रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

ढाका: BAN v IND 2nd ODI : बांग्लादेश ने भारत को दूसरा वनडे में पांच रन से हरा दिया है|  भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश ने दूसरे मैच में टीम इंडिया को पांच रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने भारत के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने बेहतरीन शतक लगाया। वहीं, महमुदुल्लाह ने 77 रन की शानदार पारी खेली। मिराज और महमूदुल्लाह ने सातवें विकेट के लिए 148 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। अंत में नसुम अहमद ने 11 गेंद में 18 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं।



272 रन के जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन ही बना सकी। कप्तान रोहित शर्मा 28 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे|भारत को आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी। दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने लगातार दो चौके जड़े। इसके बाद पहली- चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। आखिरी दो गेंदों पर दो छक्कों की जरूरत थी। रोहित ने 5वीं गेंद पर छक्का जमा दिया।  लेकिन आखिरी गेंद पर वे ऐसा नहीं कर सके।उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली।



272 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही| कोहली - धवन की ओपनिंग जोड़ी 13 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (11) और केएल राहुल (14 ) आउट हो गए| श्रेयस अय्यर ने 82 रन और अक्षर पटेल ने 56 रन की पारी खेली|बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने तीन विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मुस्ताफिजुर रहमान और महमूदुल्लाह को 1-1 विकेट मिला|



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं थी। बांग्लादेश की टीम को दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका लगा।  एनामुल हक सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए।  एनामुल हक का विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया| 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर 39 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा है। लिटन दास 23 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 14वें ओवर की पहली गेंद पर नजमुल हुसैन शान्तो 21 रन बनाकर आउट हुए| 



 17वें ओवर में 66 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा|  वाशिंगटन सुंदर ने ओवर की आखिरी गेंद पर शाकिब अल हसन को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। शाकिब अल हसन आठ रन बनाकर आउट हो गए| इसके बाद 19वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर भारत को छठी सफलता दिलाई है | वॉशिंगटन सुंदर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर मुशफिकुर रहीम (12) को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। रहीम को आउट करने के बाद अगली गेंद पर सुंदर ने अफीफ हुसैन को क्लीन बोल्ड किया| अफीफ पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। 


19 ओवर तक बांग्लादेश की टीम के 69 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मेहदी और महमुदुल्लाह ने मैच पलट दिया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 165 गेंदों में 148 रन की साझेदारी हुई। मेहदी और महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश का स्कोर 69 से 217 तक पहुंचाया। 19 ओवर के बाद 47वें ओवर की पहली गेंद पर महमूदुल्लाह के रूप में बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा है। महमूदुल्लाह 96 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए| लेकिन मेहदी जमे रहे। उन्होंने अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाए और नसूम के साथ 54 रन की साझेदारी की। मैच की आखिरी गेंद पर उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। मेहदी ने 83 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और चार छक्के निकले। नसूम 11 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।



272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत भी खराब रही। शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे विराट कोहली दूसरे मैच में भी फ्लॉप रहे| टीम इंडिया को दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पहला झटका लगा।  इबादत हुसैन ने विराट कोहली को बोल्ड किया| विराट कोहली 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। 13 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन भी 10 गेंदों में 8 रन पवेलियन लौट गए। मुस्तफिजुर ने उन्हें मेहदी हसन के हाथों कैच कराया।



शिखर धवन के आउट होने के बाद भारतीय टीम को तीसरा झटका 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर (11) के रूप में लगा| सुंदर का विकेट शाकिब अल हसन ने लिया| शाकिब अल हसन ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच कराया। वॉशिंगटन सुंदर 19 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए| उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। 



वॉशिंगटन सुंदर के बाद 65 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। मेहदी हसन मिराज ने लोकेश राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया है।केएल राहुल ने 28 गेंदों में 14 रन बनाए। 35वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने श्रेयस अय्यर को अफीफ हुसैन के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने 102 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 101 गेंदों में 107 रन की साझेदारी निभाई।



भारत को 39 वें ओवर में अक्षर पटेल के रूप में छठा झटका को लगा|  अक्षर पटेल को इबादत हुसैन ने शाकिब अल हसन के हाथों कैच आउट कराया| पटेल ने 56 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली | इसके बाद 43वें ओवर में शार्दुल ठाकुर (7) , 46वें ओवर में दीपक चाहर (11) और 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज (2) आउट हो गए। 



दोनों टीमों की प्लेइंग-11: 

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, नसूम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान।



भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, उमरान, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन