Time:
Login Register

कर्नलगंज, गोण्डा न्यूज़ : साहित्यिक संस्था ने शोक गोष्ठी आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

By tvlnews January 3, 2025
कर्नलगंज, गोण्डा न्यूज़ : साहित्यिक संस्था ने शोक गोष्ठी आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

कर्नलगंज,गोण्डा। साहित्यिक संस्था बज्मे शामे गजल की तरफ से

एक शोक गोष्ठी कर्नलगंज कस्बे के कैलाश बाग रोड पर स्थित एक भवन में अब्दुल गफ्फार ठेकेदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


संचालन करते हुए याकूब सिद्दीकी अज्म ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। तत्पश्चात संस्था के कवि व शिक्षक अवध राज वर्मा ‘करुण’ व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भावभीनी श्रंद्धाजलि दी गई।


संरक्षक गणेश तिवारी ‘नेश’ ने करुण के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


संस्था के महामंत्री मुजीब सिद्दीकी ने करुण के साथ साहित्य प्रेमी अब्दुल खालिक़

अंसारी, कस्बे के बुज़ुर्ग हाफिज सईद सर्राफ व समाज सेवी चौधरी नाफे राईनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए खिराजे अक़ीदत पेश किया।


अंत में महान अर्थशास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की सेवाओं को अविस्मरणीय बताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।


गोष्ठी में डॉ.असलम हाशमी, अनीस खां आरिफी, ताज मुहम्मद कुर्बान, कय्यूम सिद्दीकी, हरीश शुक्ल, सगीर सिद्दीकी, सन्तराम सिंह, अजय श्रीवास्तव, अल्ताफ हुसैन राईनी, अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी "बेतुक", सलीम बेदिल, वाजिद अंसारी, राजू दुर्रानी, हस्सान जलालपुरी, राशिद अंसारी, इमरान मसूदी, सोनू



श्रीवास्तव, दानिश अंसारी व अरसलान सिद्दीकी आदि तमाम लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Share:

You May Also Like