नहीं है 'ढाई साल-ढाई साल का फॉर्मूला': ढाई-ढाई साल CM के फॉर्मूले पर टीएस सिंहदेव

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच कुर्सी के लिए विवाद छिड़ा है, जिसे लेकर दोनों नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात की है| लेकिन अब टीएस सिंह देव ने पहली बार खुलकर इस मामले पर बयान दिया है. साथ ही जिस ढाई साल मुख्यमंत्री वाले फॉर्मूले पर विवाद चल रहा है, उसे भी नकारा है| टीएस सिंह देव ने कहा है कि पार्टी ने कभी भी ऐसे किसी फॉर्मूले की बात नहीं कही थी|
छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर बोलते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि,''ढाई साल के फॉर्मूले की बात तो पार्टी ने कभी भी नहीं कही। मीडिया में बात चल रही थी| हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है। हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं
छत्तीसगढ़ CM बनने की इच्छा पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि,''हाई कमांड तय करता है कि पार्टी में किसको क्या काम करना है। कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलते है तो क्या कप्तान बनने की बात दिमाग में नहीं आती, हर आदमी के मन में ये बात आती है| टीएस सिंह देव ने कहा कि,,''मैं उन सभी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा जो मुझे पार्टी आलाकमान ने सौंपी हैं|
टीएस सिंह देव ने कहा कि,''अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप एक नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है लेकिन सवाल उसके विचारों का नहीं, उसकी क्षमताओं का है। हाईकमान लेता है फैसला|
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लगातार अनबन को लेकर भी टीएस सिंह देव ने जवाब दिया| उन्होंने कहा कि,''वह (भूपेश बघेल) 50 साल या 10 साल या 2 साल तक सीएम रह सकते हैं। यह तय नहीं है। यहां तक कि भाई-बहनों में भी प्रतिस्पर्धा होती है। Healthy competitions होती हैं। हाई कमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं निभाऊंगा|
बता दें कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी|
You May Also Like

दीपक कुमार त्यागी का BLOG: 'शौर्य गाथा', अदम्य साहस वीरता व शौर्य की प्रतिमूर्ति अमर शहीद मेजर आसाराम

दीपक कुमार त्यागी का BLOG: शिक्षा की जगह ओछी राजनीति का अखाड़ा बनता शिक्षा का मंदिर JNU

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बोला धावा: 1 दर्जन से ज्यादा दागीं गई मिसाइल, 80 'अमेरिकी आतंकियों' की मौत
