चेन्नई: मद्रास HC के फैसले के बाद आज, सोमवार को AIADMK आम परिषद की बैठक हुई है| एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) को वनगरम में पार्टी की जनरल काउंसिल बैठक में AIADMK का अंतरिम महासचिव चुना गया। अन्नाद्रमुक की आम परिषद की बैठक में बागी नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS)(OPS) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और कोषाध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया गया। अन्नाद्रमुक की जनरल काउंसिल बैठक ने पलानीस्वामी को अंतरिम महासचिव के रूप में अपने पद पर एकल सर्वोच्च नेता के रूप में पार्टी चलाने का अधिकार दिया है|
AIADMK जनरल काउंसिल ने महासचिव पद को फिर से स्थापित करने और पार्टी के प्राथमिक सदस्यों द्वारा पद के लिए एक व्यक्ति का चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। चुनाव 4 महीने बाद होगा।
AIADMK जनरल काउंसिल ने पार्टी के दोहरे नेतृत्व को खत्म करने और पार्टी के लिए उप महासचिव पद सृजित करने का प्रस्ताव पारित किया। AIADMK महापरिषद ने ओ. पनीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
AIADMK पार्टी के वरिष्ठ नेता एन आर विश्वनाथन ने पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों को पार्टी से निष्कासित करने संबंधी विशेष प्रस्ताव बैठक में पेश किया और इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अंगीकार कर लिया गया। प्रस्ताव में पन्नीरसेल्वम पर द्रमुक का साथ देने और अन्नाद्रमुक को कमजोर करने के लिए सत्तारुढ़ दल के नेताओं के साथ मिलने और काम करने का आरोप लगाया गया। इसमें कहा गया कि पन्नीरसेल्वम ने पार्टी के हितों ,लक्ष्यों और सिद्धांतों के खिलाफ काम किया।
गोरतलब है कि, मद्रास HC ने आज होने वाली AIADMK आम परिषद की बैठक के लिए अनुमति दी है। पन्नीरसेल्वम द्वारा बैठक को रोकने के लिए हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज किया जिसमें अंतरिम महासचिव पद को फिर से बहाल करने और समन्वयक के साथ-साथ संयुक्त समन्वयक पदों को समाप्त करने का प्रस्ताव है।