मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका: AIADMK ने भाजपा से 'तोड़े' सारे रिश्ते, कार्यकर्ताओं ने 'फोड़े' पटाखे

चेन्नई/नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है| ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने सोमवार (25 सितंबर 2023 )…

तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका: AIADMK ने भाजपा से 'तोड़े' सारे रिश्ते, कार्यकर्ताओं ने 'फोड़े' पटाखे
तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका: AIADMK ने भाजपा से 'तोड़े' सारे रिश्ते, कार्यकर्ताओं ने 'फोड़े' पटाखे | फ़ोटो: TVL News

चेन्नई/नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है| ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने सोमवार (25 सितंबर 2023 ) को बीजेपी और उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से गठबंधन तोड़ दिया है| सोमवार (25 सितंबर 2023) को पार्टी मीटिंग में एआईएडीएमके ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया| AIADMK ने आरोप लगाया है कि बीते एक साल से राज्य की बीजेपी लीडरशिप की तरफ से 'अनावश्यक बयानबाजी' की जा रही थी|



अन्नाद्रमुक ने कहा, पार्टी के महासचिव EPS के नेतृत्व में आयोजित प्रमुख सचिवों, जिला सचिवों, सांसदों और विधानसभा सदस्यों की सलाहकार बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 2 करोड़ वॉलंटियर की राय और इच्छाओं का सम्मान करते हुए, अन्नाद्रमुक आज से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हट जाएगी। AIADMK पार्टी द्वारा भाजपा और एनडीए से अलग होने के बाद AIADMK कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में पटाखे फोड़े।




अन्नाद्रमुक के उप समन्वयक केपी मुनुसामी ने कहा, "बैठक में AIADMK ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। AIADMK आज से BJP और NDA गठबंधन से सारे रिश्ते तोड़ रही है। भाजपा का राज्य नेतृत्व पिछले एक साल से लगातार हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासचिव EPS और हमारे कार्यकर्ताओं के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है।"



अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा, "हमने कभी भी अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) से मुलाकात की मांग नहीं की और न ही उन्होंने मना किया। ये सभी गलत अटकलें हैं. जेपी नड्‌डा (बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष) से जो मुलाकात हुई, नड्‌डा की ओर से जो नतीजा आया, वह भी गलत है। इस बैठक के नतीजे से सभी गलत अटकलों पर विराम लग जाएगा। एक गतिरोध है. चुनाव की पूर्व संध्या पर गठबंधन का फैसला किया जाएगा, ऐसा हमारे डी जयकुमार (एआईएडीएमके प्रवक्ता) ने कहा। महासचिव का निर्णय जो भी हो, वह पूर्ण और अंतिम है और अन्नाद्रमुक के प्रत्येक कैडर के लिए बाध्यकारी है




AIADMK नेता कोवई सत्यन ने कहा, "गठबंधन के धर्म और पवित्रता के लिए हमने अपनी यथास्थिति बनाए रखी। अनामलाई ने हमारे नेताओं, संस्थापकों के खिलाफ बोला। वे हमारी विचारधारा की आलोचना करने लगे और कई बार हमने भाजपा के शिर्ष नेतृत्व को इस बारे में जानकारी भी दी... जहां तक तमिलनाडु की बात है तो वह भाजपा है जिसे AIADMK की जरूरत है ना कि AIADMK को भाजपा की... हम उनके सहयोगी है इसका यह मतलब नहीं कि हमारी विचारधारा भी एक जैसी है...।"






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।