Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

चंडीगढ़: युवक ने घर में घुसकर की 18 वर्षीय लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • by: news desk
  • 23 November, 2022
चंडीगढ़: युवक ने घर में घुसकर की 18 वर्षीय लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के बुड़ैल में एक युवक ने 18 साल की लड़की की घर में घुसकर हत्या कर दी| आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| बताया जा रहा है शादीशुदा आरोपी लड़की पर अफेयर का दबाव बना रहा था| जब वह नहीं मानी तो घर में घुसकर युवक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी| आरोपित युवक बिहार का रहने वाला है, जिसकी पहचान मोहम्मद शारिक नाम के रूप में हुई है| फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|



चंडीगढ़ के DSP राम गोपाल ने बताया कि,''चंपा नाम की महिला बुड़ैल में किराए के मकान में रहती है। महिला की एक बेटी और एक बेटा था। महिला 19 नवंबर को जब काम करके घर आई तो बेटी अचेत मिली, आवाज़ लगाने पर भी वह नहीं उठी। जब उसको अस्पताल ले गए तो उसे मृत पाया गया। महिला ने शिकायत दर्ज़ कराई|



DSP ने बताया कि,जांच में पता चला कि एक शारिक नाम का लड़का है जो पीछे से मृतका के पास आया और मृतका का गला दबाकर हत्या कर दी। यह लड़का इससे पहले भी आया था जिसके बाद मृतका ने इसको किसी भी तरह का ताल्लुक रखने से मना कर दिया था। लड़का बिहार का रहने वाला है और शादीशुदा है|


आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन